ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की चितलवाना उपखंड के आमली ग्राम के ग्रामीणों ने आज आबकारी अधिकारी सांचौर को ज्ञापन देकर आमली गांव में ब्रह्मकन्या विद्यापीठ और मडाव माताजी मन्दिर के सामने स्थित मामा भानजा वाइन शॉप के गोदाम और ठेके को हटाने को लेकर आदेश जारी होने के बावजूद शराब का ठेका नही हटाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी सांचौर को ज्ञापन देकर उक्त शराब के ठेके और गोदाम को हटाने की मांग की।

आपको बता दे कि- आमली सरहद में आमली से सांचौर जाने वाली सड़क पर ब्रह्मकन्या विद्यापीठ एवम् मडाव माताजी का मंदिर आया हुआ है, इनके ठीक सामने मामा-भांजा वाइन शॉप के नाम से शराब का गोदाम आया हुआ है, जिससे शराब की रिटेल बिक्री भी की जा रही है तथा रात को आठ बजे के बाद भी शराब का गोदाम खुला रहता है।
जिसे शराबी वहीं बैठकर शराब पीते हैं और उत्पात मचाते हैं, जिसे सरकारी ठेके के सामने उक्त विद्यापीठ एवम् कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त शराब के ठेके को हटाने के जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर उक्त शराब के ठेके की लोकेशन बदलने को कहा था।
इसको लेकर जिला कलेक्टर ने सरकारी ठेके की लोकेशन बदलने को लेकर आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया था, जिस पर आबकारी अधिकारी द्वारा ठेके की लोकेशन बदलने को लेकर सम्बन्धित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था।

लेकिन शराब ठेकेदार द्वारा अब तक ठेके और गोदाम की लोकेशन नही बदली इसको लेकर आज आमली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर अविलंब उक्त ठेके को हटाने की मांग की।
अगर आबकारी विभाग समय रहते कोई कार्रवाई नहीं करता है तो धरना प्रदर्शन एवम् आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
ये रहे मौजूद-
घनश्याम दास वैष्णव संरपच हाडेचा, अशोक पुरोहित, ओखाराम देवासी, जयन्तिलाल, पुराराम पुरोहित समेत कई ग्रामीणजन मौजूद रहे।



