प्रियंक दवे/सायलाः- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सायला के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय महाविद्यालय रेवतड़ा में गुरुवार को विद्यार्थियों की सहायता के लिए सहायता शिविर शुरू किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से विद्यार्थियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रही है। आज विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षिक संस्थानों में बल्कि सामाजिक क्षेत्रो में भी भाग लेती है। वर्तमान में महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में एबीवीपी सायला के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की हर स्तर पर सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को कोई किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

शिविर की मुख्य विशेषताएँ-
मार्गदर्शन केंद्र पर ABVP कार्यकर्ता छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, डॉक्यूमेंटेशन व तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं । इसका उद्देश्य नए छात्रों का पहला कदम सहज और सकारात्मक बनाना, तथा उन्हें शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से समर्थ बनाना है । ABVP कैंपस उपाध्यक्ष के अनुसार यह पहल कॉलेज को सकारात्मक, आनंदमय और उद्देश्यपूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में है ।
कार्यकर्ता और छात्रों को संगठन से परिचित कराना-
1. नए छात्रों को कॉलेज जीवन में समायोजन में मदद।
2. विषय चयन, डॉक्यूमेंट-कार्य की सुविधा।
3. प्रमुख लक्ष्य: तकनीकी व दस्तावेजी समस्याओं का समाधान और छात्रों को संगठन से परिचित कराना।
इस दौरान यह रहे मौजूद-
छात्रनेता रमेश चौधरी, शंकर सोनी, नविन, प्रकाश, हितेश, हेमलता दवे, प्रिया, दिव्या, हेमा राजपूत व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे I



