HomeNewsएसडीएम पर पिस्टल तानने वाले बीजेपी विधायक कंवरलाल की विधायकी खत्म, विधानसभा...

एसडीएम पर पिस्टल तानने वाले बीजेपी विधायक कंवरलाल की विधायकी खत्म, विधानसभा ने सदस्यता खत्म करने की अधिसूचना जारी की, 8 साल में दुसरे विधायक जिसकी सदस्यता गई…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan
https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true एसडीएम पर पिस्टल तानने के मामले में 3 साल की सजा पाने वाले बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता खत्म कर दी गई है। विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अंता सीट पर उपचुनाव होंगे या नहीं, यह सुप्रीम काेर्ट में कंवरलाल द्वारा लगाई गई रिव्यू पिटीशन पर फैसले के बाद तय होगा।

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कंवरलाल की विधायकी 1 मई से खत्म मानी जाएगी। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कंवरलाल की विधायकी के बारे में फैसला करने को लेकर राज्य के महाधिवक्ता और सीनियर वकीलों से कानूनी राय मांगी थी।

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true आज ही महाधिवक्ता ने कानूनी राय भेजी थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया था कि फिलहाल विधायकी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बताया जाता है कि स्पीकर को एजी और सीनियर वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कंवरलाल की विधायकी खत्म करने के बारे में ही राय दी है।

दो दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किया था, कंवरलाल जेल में-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कंवरलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में सजा स्थगित करने की याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में सरेंडर करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद 21 मई को कंवरलाल ने अकलेरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। कंवरलाल अभी जेल में हैं।

सजा पर रोक नहीं लगने से विधायकी खत्म करने के अलावा विकल्प नहीं-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true विधानसभा सचिवालय ने कंवरलाल को नोटिस जारी कर 7 मई तक जवाब मांगा था। इसमें सजा पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत मिली या नहीं, इस पर जवाब देना था। कंवरलाल की सजा सुप्रीम कोर्ट ने भी स्थगित नहीं की, इसलिए अब स्पीकर के पास विधायकी खत्म करने पर फैसला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। विधानसभा में अब 199 विधायक हैं। अंता सीट खाली हो गई है।

डोटासरा बोले- आखिर में जीत सत्य की हुई-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा- कोर्ट के आदेश के 23 दिन बाद भी भाजपा के सजायाफ्ता विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता विधानसभा अध्यक्ष द्वारा रद्द नहीं की गई। उन्होंने एक अभियुक्त को बचाने के लिए न सिर्फ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया बल्कि संवैधानिक प्रावधानों एवं कोर्ट के आदेश की अवहेलना की, लेकिन अंतत: जीत सत्य की हुई।

जूली बोले- लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा की जीत-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- आज सत्य की जीत हुई है। संविधान की जीत हुई है। जिस संविधान की पालना पहले ही दिन हो जानी चाहिए, इसकी पालना करते-करते इन लोगों ने 23 दिन लगा दिए।

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कानून के अनुसार जब किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जानी चाहिए। हालांकि राजस्थान में भाजपा विधायक कंवरलाल को तीन साल की सजा होने के बाद भी कोर्ट के आदेश के 23 दिन बाद तक, विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सदस्यता रद्द नहीं की गई। यह न केवल संविधान की अवहेलना थी, बल्कि न्याय व्यवस्था का खुला अपमान भी।

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को बार-बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन भाजपा सरकार ने टालमटोल की नीति अपनाई। यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों और संवैधानिक व्यवस्था के विरुद्ध था। आखिरकार आज सत्य की जीत हुई है। कंवरलाल की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह निर्णय दर्शाता है कि भारत में संविधान और कानून ही सर्वोपरि है।

देवनानी बोले- मैं दबाव में काम नहीं करता-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कंवरलाल मीणा की मेंबरशिप खत्म करने के बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा म​हाधिवक्ता की राय शुक्रवार को 10:30 बजे मिलते ही विधायक कंवरलाल की सदस्यता खत्म कर दी गई। मैं किसी भी दबाव में काम नहीं करता। इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। कंवरलाल के मामले में कोर्ट का फैसला आते ही महाधिवक्ता की राय के लिए भेज दिया था। संविधान के आर्टिकल 177 में महाधिवक्ता को राय देने का अधिकार होता है।

8 साल पहले बसपा MLA की सदस्यता गई थी-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true आठ साल पहले बसपा के तत्कालीन विधायक बीएल कुशवाह को हत्या के मामले में उम्रकैद होने के बाद विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। बाद में धौलपुर सीट पर 2017 में उपचुनाव हुए। बीएल कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाह उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीतीं।

चुनाव आयोग उपचुनाव पर फैसला करेगा-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। चुनाव आयोग सीट खाली होने की घोषणा करके उपचुनाव करवाने पर फैसला करेगा। किसी विधायक की सीट खाली होने पर 6 महीने के भीतर चुनाव करवाना अनिवार्य होता है। अंता सीट पर अक्टूबर से पहले चुनाव करवाना होगा।

सजा कम हो गई तो उपचुनाव नहीं होंगे-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कंवरलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन याचिका दायर कर रखी है। सुप्रीम कोर्ट में 24 मई से समर वेकेशन हो रहा है। अब 15 जुलाई के बाद ही रिवीजन याचिका पर सुनवाई होगी। अगर कंवरलाल की सजा स्थगित हो जाती है या कम हो जाती है तो उपचुनाव नहीं होंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, उधर स्पीकर ने मेंबरशिप खत्म की-

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कंवरलाल के मामले में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने फैसला करने में 21 दिन से ज्यादा का समय लगा दिया। कांग्रेस लगातार स्पीकर पर हमलावर थी। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर को ज्ञापन देकर कंवरलाल की विधायकी खत्म करने की मांग उठाई।

https://news9rajasthan.com/?p=524&preview=true कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से भी इस मुद्दे पर मुलाकात की थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने 23 मई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, कोर्ट ने उस याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी। हाईकोर्ट में याचिका लगने के साथ ही स्पीकर ने कंवरलाल की विधायकी खत्म करने पर फैसला कर दिया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!