HomeNewsएसीबी (ACB) का एडिशनल एसपी था शराब का शौकीनः- दलालों के फोन...

एसीबी (ACB) का एडिशनल एसपी था शराब का शौकीनः- दलालों के फोन से करवाता था डील, संदेश भिजवाता था- साहब बहुत नाराज हो रहे हैं…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर, न्यूज 9 राजस्थान

जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एडिशनल एसपी सुरेन्द्र शर्मा की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एसीबी के पास मौजूद रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ है कि शर्मा अपनी 90 प्रतिशत अवैध डील दलालों के फोन से ही करता था। जनवरी में हुई इन डील की रिकॉर्डिंग एसीबी के पास मौजूद है, लेकिन पांच महीने तक कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://news9rajasthan.com/?p=447-2&preview=true एसीबी सूत्रों के मुताबिक, 8 से 16 जनवरी के बीच की रिकॉर्डिंग में शर्मा को दलालों रामराज मीणा और प्रदीप उर्फ बंटी पारीक के मोबाइल से सवाई माधोपुर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को धमकाते हुए सुना जा सकता है। एक मामले में तो उन्होंने अपनी शौक पूरी करने के लिए एक शराब ठेकेदार से बिलेंडर शराब की चार बोतलें तक मांग डाली।

जनवरी में मिले सबूत, मई में क्यों की गिरफ्तारी?

https://news9rajasthan.com/?p=447-2&preview=true एफआईआर के अनुसार एसीबी के पास 6 से 16 जनवरी 2025 तक की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, जिसमें एडिशनल एसपी सुरेन्द्र शर्मा की भ्रष्ट गतिविधियों के सबूत थे।
इसके बाद एफआईआर में सीधे 1 मई 2025 की एक रिकॉर्डिंग का उल्लेख किया गया है। जनवरी से मई के बीच के चार महीनों में क्या हुआ, इसका कोई विवरण एफआईआर में नहीं दिया गया है।
एसीबी ने सोमवार 19(मई) को शर्मा और उनके दो दलालों रामराज मीणा व प्रदीप उर्फ बंटी पारीक को गिरफ्तार किया। एसीबी जनवरी में ही एडिशनल एसपी और उसके दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर सकती थी। पांच महीने बाद शर्मा को जयपुर अटैच करने और फिर गिरफ्तार करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।

ऐसे हुआ भ्रष्टाचार का खुलासा
https://news9rajasthan.com/?p=447-2&preview=true एफआईआर के अनुसार एसीबी मुख्यालय में तैनात एएसआई सूरज बाली को सूचना मिली कि सवाई माधोपुर निवासी रामराज मीणा अवैध बजरी खनन को संरक्षण देने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर अधिकारियों को घूस पहुंचाई जा रही है। इसके बाद रामराज के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया।
इसमें खुलासा हुआ कि रामराज मीणा एसीबी सवाई माधोपुर चौकी के एएसपी सुरेन्द्र कुमार शर्मा के लिए अन्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई का भय दिखाकर घूस ले रहा है।

इसी होटल से दलाल प्रदीप को गिरफ्तार किया गया था

एएसपी और दलाल की 8 जनवरी 2025 की बातचीत-

– रामराज मीणा अपने मोबाइल फोन से एएसपी सुरेन्द्र शर्मा की बातचीत गणेश नाम के व्यक्ति से कराता है
– उसी दिन रामराज मीणा अपने मोबाइल से सुरेन्द्र शर्मा की किसी अन्य व्यक्ति से बात कराता है, जिसमें शर्मा उसके ठेके से चार बोतल ब्लेंडर शराब की मांग करता है।

9 जनवरी की बातचीत-

एसीबी (ACB) का एडिशनल एसपी था शराब का शौकीनः- दलालों के फोन से करवाता था डील, संदेश भिजवाता था- साहब बहुत नाराज हो रहे हैं…


रामराज और प्रदीप पारीक के बीच:
रामराज: विवेक ने फोन नहीं उठाया
सुरेन्द्र शर्मा प्रदीप पारीक से:
एएसपी: जयपुर जाना है मेरा सामान तो लाओ
प्रदीप: डीटीओ था ही कहां
एएसपी: आज तो आएगा
प्रदीप: हामी भरता है
एएसपी: आज ले आओ
प्रदीप: आज ही लाने की सहमति देता है।
सुरेन्द्र: हर चीज की समाई है लेकिन पैसों की नहीं है (दोनों हंसते हैं)
सुरेन्द्र: जयपुर में एन्ट्री नहीं है, आज ले आना सामान कल जल्दी जाऊंगा दिन में
प्रदीप: सामान लाने की सहमति
एएसपी: विवेक फोन नहीं उठा रहा, बात हो तो बात करने की कहना
प्रदीप: सहमति देता है

9 जनवरी की दूसरी बातचीत-

रामराज और जयसिंह राजावत के बीच:
रामराज: साहब बात करेंगे
एएसपी: वकील साहब कह कर संबोधित करते हैं एवं धमाका नहीं कराने का उलाहना
जयराज: आश्वासन देता है
एएसपी: भय के बिना प्रीत नहीं है दुनिया में
जयराज: रामराज वाले कार्य में आप कहने के बाद कोऑपरेट करने लगे हैं
एएसपी: किसी तहसीलदार का करवाने या वैसे ही पूंछ दबवाने व ऊपर के ऊपर निपटा देंगे
वकील: ठीक है पूंछ दबवा देते हैं
एएसपी: डिमांड तो करवाओ कोई खुद ही लिया ना… (गाली) डिमांड हो गई पता ही नहीं तेरे को
वकील: सहमति देकर करवाने के लिए कहता है
एएसपी: कोई जरूरी नहीं अपन धमाका ही करें, सर्जिकल स्ट्राइक कर देंगे
वकील: 5 दिन में यह कार्य करवाने का आश्वासन देता है।

1 मई 2025 की बातचीत-

https://news9rajasthan.com/?p=447-2&preview=true रामराज मीणा और रामू के बीच, फिर रामराज के फोन से सुरेन्द्र शर्मा रामू से:
एएसपी: आपकी पेंडेसी चल रही है
रामू: किस का कराऊं आप रवांजना से दो-दो तो ले गए थे
एएसपी: किसी रेंजर का करवाने की कहता है
रामू: अभी फोरेस्ट में भी कोई काम धाम नहीं चल रहा है
एएसपी: काम धाम की जरूरत ही नहीं है इतना सा कह देना कि किसी से लेनदेन की रिकार्डिंग हो गई है आपकी। समय रहते संभाल लो कहीं ऐसा नहीं हो बाद में

जून 2024 में आ गया था परिवाद-

https://news9rajasthan.com/?p=447-2&preview=true एसीबी के एएसपी सुरेन्द्र शर्मा के खिलाफ जून 2024 में सवाई माधोपुर के बजरिया थाना मानटाउन के लोगों ने एक परिवाद दिया था। इसमें बताया गया कि शर्मा अपने दो दलालों – रामराज मीणा और बंटी पारीक के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संदेश भिजवाता था कि “साहब बहुत नाराज हो रहे हैं।” अधिकारी किसी मामले में न उलझने के डर से मोटी मासिक रकम देने को मजबूर होते थे।

https://news9rajasthan.com/?p=447-2&preview=true इससे पहले 10 जून 2023 को उदेई मोड़ थाने में एक और चौंकाने वाली रपट दर्ज की गई थी। भरतपुर के सिनसिनी निवासी रमेश सिनसिनवार ने बताया कि थानाधिकारी के कार्यालय में एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि एएसपी सुरेन्द्र कुमार शर्मा से बात हुई है और उन्होंने शाम तक एक लाख रुपए की मांग की है। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो थाना छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि एडिशनल साहब बहुत नाराज हैं और वे थाने के किसी भी व्यक्ति को किसी भी मामले में फंसा सकते हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!