ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध बजरी खनन के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन अखरोट” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय टीम द्वारा दिनांक 07 जून को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक डंपर जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर GJ-08-AW-7979 को रुकवाकर तलाशी ली तो वाहन में बजरी भरी होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने डंपर चालक प्रकाश भाई पुत्र भीमा भाई जाति ओड़ निवासी ओड़वास दियोदर पुलिस थाना दियोदर जिला बनासकांठा, गुजरात, डंपर खलाशी जोगा भाई पुत्र भगा भाई जाति बुनकर मेघवाल निवासी नाणा मेसरा पुलिस थाना थराद जिला बनासकांठा, गुजरात को उक्त डंपर में भरी खनिज बजरी के वैध पारगमन, खनन-रॉयल्टी, रवाना व वाहन के काग़ज़ात के बारे में पुछा तो चालक प्रकाश भाई के द्वारा अपने पास डंपर के कोई वैध काग़ज़ात दे नही पाया।
चालक द्वारा यह बजरी सांचौर में आदित्य ट्रेडिंग ईंटें एवम् ब्लोको की फैक्ट्री में ले जाना बताया, मौके पर उपस्थित दलपतसिंह पुत्र मंगलसिंह जाति राजपूत निवासी पांचला, सांचौर द्वारा उक्त बजरी आदित्य ट्रेडिंग ईंट एवं ब्लौको की फैक्ट्री में खाली करने हेतु मंगवाना बताने पर उक्त डंपर मय बजरी को जब्त किया जाकर मुलज़िम प्रकाश भाई, जोगा भाई और दलपतसिंह के विरुध्द बीएनएस की धारा 4/21 खान एवम् खनिज अधिनियम 1957, 15/16 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 मे दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुर किया।
इस कार्रवाई मे मदनलाल सहायक उप निरीक्षक, बगदाराम सहायक उप निरीक्षक और हड़मानराम कांस्टेबल उपस्थित रहे।
“ऑपरेशन अखरोट” के तहत सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी खनन परिवहन करते एक डंपर और तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…
Date:



