ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया हैं।
जिसमें 100 से भी ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन के बाद पूरा देश भारतीय सेना को सलाम कर रहा हैं। लगातार सोशल मीडिया के जरिये लोग रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार से भी रिएक्शन आ रहा हैं। बॉलीवुड के कई स्टार ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लेकिन शाहिद कपूर का पोस्ट अभी काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल पोस्ट करने के बाद शाहिद ने पोस्ट को एडिट किया। पहले शाहिद ने पोस्ट के साथ एक कड़ा संदेश भी दिया था। लेकिन बाद में कड़े संदेश को डिलीट किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद शाहिद कपूर ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए सोशल मीडिया फाइटर प्लेन की तस्वीर पोस्ट करी हैं। तस्वीर के साथ शाहिद ने पहले लिखा था कि भारत कभी उकसाता नहीं लेकिन भारत कभी भूलता भी नहीं। लेकिन बाद में शाहिद ने इस कैप्शन को हटा दिया। अब शाहिद के पोस्ट में बस ऑपरेशन सिंदूर हैशटैग हैं।



