सायला ( प्रियंक दवे ) सायला थाना क्षेत्र के ओटवाला रोड पर मंगलवार को चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । हादसे में छह लोग घायल हो गए । ग्रामीणों के कई बार कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची घटना स्थल पर I फिर सभी ग्रामीण मिलकर निजी वाहनों के जरिए सायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को पहुंचाया गया I जहां डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया I डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर स्थिति में भीनमाल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञानचंद यादव जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशानुसार एवं मोटाराम गोदारा अति. पुलिस अधीक्षक, जालोर व गौतम जैन वृताधिकारी वृत जालोर के सुपरविजन एवं सुरेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम रूपाराम हैडकानि. मय जाब्ता द्वारा दिनांक 08.07.2025 को जरीये दुरभाष सूचना मिली कि ओटवाला मोड में एक्सीडेन्ट हुआ है जिस पर थाना से रुपाराम हैडकानि 664 मय जाब्ता लक्ष्मणराम कानि 332, इस्पाक आरटी 450 जरिये आपातकालीन वाहन 112 चालक जितेन्द्र सोलंकी को रवाना किये गये टीम द्वारा ओटवाला में मोड में मौके पर पहुंच मजरूबान मुकेश कुमार पुत्र ओखाराम जाति मेघवाल उम्र 17 साल निवासी चैनपुरा पुलिस थाना बागौडा, भुपत पुत्र श्रवण जाति मेघवाल उम्र 35 साल निवासी चैनपुरा पुलिस थाना सायला, रतन पुत्र निम्बाराम जाति मेघवाल उम्र 30 साल निवासी चैनपुरा, तगाराम पुत्र पदमाराम जाति मेघवाल उम्र 50 साल निवासी खरल, फुसाराम पुत्र सोगाराम जाति मेघवाल उम्र 50 साल निवासी खरल, जेताराम पुत्र जुठाराम जाति चौधरी निवासी सायला का प्राथमिक उपचार करवाकर हायर सेन्टर रेफर करवाया एवं मौके पर पड़ी चार मोटरसाईकिल को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़े करवाये गये।





