प्रियंक दवे, सायला/ News 9 Rajasthan:-
उपखंड क्षेत्र के दहिवा गांव के रहने वाले कांस्टेबल हनुमानाराम चौधरी का जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन होने पर ग्रामीणों व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। चौधरी ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर सेवाएं देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और हाल ही में घोषित परिणाम में 145वीं रैंकप्राप्त कर कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित हुए।
उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर साफा पहनाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में “नरिंगाराम, सुखदेवसिंह, हस्ताराम ” सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चौधरी की इस सफलता को गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।



