HomeNewsकेदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैशः- पायलट-बच्चे समेत 5 की मौत, खराब मौसम...

केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैशः- पायलट-बच्चे समेत 5 की मौत, खराब मौसम के चलते हुआ हादसा, 8 दिन पहले रुद्रप्रयाग के पास सड़क पर हेलीकॉप्टर उतारा था…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहा था।

हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगलों में गिरा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ। राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। गौरीकुंड से भी रेस्क्यू टीम को भेजा जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

8 दिन पहले रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी-

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 7 जून को तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इस दौरान हेलिकॉप्टर के पीछे का हिस्सा कार पर गिरते ही टूट गया था। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हेलिकॉप्टर के पंखे से हाईवे किनारे बनी दुकान की टीन शेड भी उड़ गई थी। इस दौरान दुकान में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई।

मई में हेलिकॉप्टर क्रैश की 2 घटना हुई थी, 8 मई: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत-

उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी थीं।

हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक, 7 सीटर हेलिकॉप्टर में 5 महिलाएं और पायलट रॉबिन समेत 2 पुरुष सवार थे। हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था। यह बेल (Bell-VT-QXF) हेलिकॉप्टर था।

17 मई: केदारनाथ में एयर एम्बुलेंस क्रैश-

उत्तराखंड के केदारनाथ में 17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलिकॉप्टर में तीन लोग पायलट, डॉक्टर और नर्स सवार थे। तीनों सुरक्षित बच गए थे। यह हेलिकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने केदारनाथ आ रहा था। तभी लैंडिंग के वक्त अचानक बेकाबू होकर जमीन पर गिर गया। हादसा हेलिकॉप्टर की टेल बान टूटने से हुआ था।

रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया था- पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया था, जिस वजह से वह अचानक नीचे गिर गया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!