HomeNewsगोतस्कर बाप-बेटों ने पुलिस पर 50 राउंड फायरिंग की थीः- 15 साल...

गोतस्कर बाप-बेटों ने पुलिस पर 50 राउंड फायरिंग की थीः- 15 साल से गोतस्करी में लिप्त, बेटे को 4 साल पहले साथ लिया, पैरों के आर-पार हुई गोली…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

भरतपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हार्डकोर तस्कर हासिम उर्फ काड़ा पिछले 15 सालों से एक्टिव था। 4 साल पहले ही उसने अपने बेटे आशिक को तस्करी में शामिल किया था। इसके बाद पहाड़ी से हरियाणा की तरफ गोवंश ले जाने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसके बेटे की मौत हो गई।

Screenshot

मौके से FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। आधे घंटे में तस्कर बाप-बेटों और उनके 2 साथियों ने 50 राउंड फायरिंग की थी। मुठभेड़ में हार्डकोर तस्कर हासिम उर्फ काड़ा के दोनों पैरों में गोली लगी थी जबकि उसके बेटे के सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। गोवंश ले जा रही टाटा की पिकअप और बाइक सवार सद्दाम (बेटा) और कासिम (बाप) फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पहाड़ी थाना इलाके के SHO योगेंद्र सिंह ने बताया- FSL टीम को मौके से करीब 50 गोलियों के खोल मिले हैं। वहीं मौके से बुलेट्स बेल्ट भी मिली है। इसी से तस्कर पुलिस पर फायर कर रहे थे।

बेटे का पोस्टमॉर्टम हुआ, काड़ा ICU में-

वहीं काड़ा के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सूचना जारी कर उसपर रखा 45 हजार का इनाम निरस्त कर दिया गया है। काड़ा के बेटे आशिक का आज पोस्टमॉर्टम किया गया। आशिक के शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से SDM की देखरेख में हुआ। काड़ा अभी RBM अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट है। उसके पैर में गोली लगी थी। वहीं आशिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

अब पढ़िए आधे घंटे हुई तस्कर-पुलिस मुठभेड़ की कहानी-

पिकअप को 2 बाइकों पर बाप-बेटे एस्कॉर्ट कर रहे थे: पहाड़ी SHO योगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर गो तस्करी की सूचना मिली थी। इसमें इनपुट था कि कुछ तस्कर पिकअप में गोवंश भरकर रावलका मोड़ की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे तो पिकअप और 2 बाइकों पर सवार 4 तस्कर आते दिखे। ये गोवंश से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट कर रहे थे।

दोनों पैरों में गोलियां आरपार: तस्करों ने पुलिस जीप को देख फायरिंग कर दी। जाब्ते के पास बुलेटप्रूफ जैकेट थी ऐसे में जवाबी फायरिंग के दौरान तस्कर काड़ा उसके बेटे आशिक को गोली लगी। आशिक के सीने में गोली लगी है जबकि काड़ा के दोनों पैरों में गोलियां आरपार हो गई है। वहीं दूसरी बाइक सवार सद्दाम (बेटा) और कासिम (बाप) फरार हो गए।

पहले से 15 मामले दर्ज: डीग एसपी राजेश मीणा ने बताया- हासिम पर 45 हजार का इनाम घोषित है। पहाड़ी थाने और डीग जिले के अन्य थानों समेत दूसरे जिलों में भी करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस पर पहले भी फायरिंग कर चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से 2 कट्टा और कारतूसों की बेल्ट बरामद की है। तीन पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। तीनों के चोटें आई हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!