https://news9rajasthan.com/?p=1203&preview=true सिवाड़ा स्थित राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कैलाशचन्द्र बुनकर ने बताया कि निदेशालय संस्कृत शिक्षा, राजस्थान के निर्देश पर ये प्रक्रिया शुरू की गई है।
https://news9rajasthan.com/?p=1203&preview=true प्रवेश कार्यक्रम के तहत छात्र 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन 21 जून को पहली प्रवेश सूची जारी करेगा। चयनित विद्यार्थियों को 25 जून तक शुल्क जमा करना होगा। प्रवेशित छात्रों की सूची 27 जून को प्रकाशित की जाएगी।
https://news9rajasthan.com/?p=1203&preview=true खाली सीटें होने पर दूसरी प्रवेश सूची 28 जून को जारी होगी। नए सत्र का शिक्षण कार्य 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। छात्रों को प्रवेश की अंतिम तिथि से 15 दिन तक संकाय या विषय बदलने की छूट रहेगी। सभी ऑफलाइन आवेदन नोडल अधिकारी राण सिंह चौहान के पास जमा किए जाएंगे।



