Homeसांचौर की ताजा खबरेचितलवाना क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान आयोजित — पर्यावरण संरक्षण की दिशा में...

चितलवाना क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान आयोजित — पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भाजपा का सार्थक प्रयास

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

प्रियंक दवे, चितलवाना। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण सरंक्षण की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए चितलवाना मंडल में भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



इस अभियान का संचालन भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार, जिला वन एवं पर्यावरण अभियान संयोजक रविंद्र सिंह बालावत तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सुपरविजन में किया गया।



कार्यक्रम की देख रेख चितलवाना मंडल संयोजक राम सिंह चारणीम द्वारा की गई, जबकि नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवलाराम माली ने किया। यह आयोजन आमली, हरिपुरा, रबारीयों का गोलिया एवं हाडेचा गांवों में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे-

नरेश कुमार पुरोहित, अशोक कुमार देवासी, भागीरथ सिंह राव, भैर सिंह राजपूत (बूथ अध्यक्ष), रामाराम सुथार, जवानाराम देवासी, नरसिंगाराम चौधरी, नारणाराम, आसुराम देवासी, मफाराम मेघवाल सहित कई महिला कार्यकर्ता व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता।



सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए गए और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।


Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!