ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले के चितलवाना उपखंड के हिण्डवाड़ा गांव में स्थित गोगाजी मन्दिर में दिनांक 24 जून को मध्यरात्रि करीब 1-2 बजे के बीच अचानक मन्दिर पर लगी लाइट व अन्दर रखे नगाड़ा व घंटी बजने लगे।
तब उसी समय प्रार्थी तेजाराम पुत्र नवाजी पुरोहित निवासी हिण्डवाड़ा संदेह के आधार पर मन्दिर पर पहुंचे तो मन्दिर का दरवाजा खुला पड़ा था।
एवम् गोगाजी मन्दिर में चढ़ावे के रुप में चढ़ाये गये छत्र एवम् अन्य क़ीमती सामान गायब था।
इसी के आधार पर प्रार्थी तेजाराम पुत्र नवाजी पुरोहित ने चितलवाना पुलिस थाने में दिनांक 25.06.2025 को चोरी का मामला दर्ज करवाया गया था।

चितलवाना पुलिस ने “ऑपरेशन खुलासा” के तहत की त्वरित कार्रवाई-
पुलिस थाना चितलवाना में नकबजनी का मामला दर्ज होने के बाद जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवम् वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारीं बलदेवाराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एवम् मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चितलवाना पुलिस थाने में प्रकरण संख्या 86 दिनांक 24.06.2025 धारा 331(4), 305(घ) बीएनएस की धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपी जगदीश पुत्र धनाराम जाति बिश्नोई (गोदारा) उम्र 32 साल निवासी हाडे़चा पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर को कस्बा हाडे़चा से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से मन्दिर से चुराये गये चांदी के 07 छत्र जब्त किये गये।
एवम् मन्दिर से चुराई गई अन्य सम्पत्तियों को लेकर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
उपरोक्त पुलिस कार्रवाई में वजाराम सहायक उपनिरीक्षक, जयकिशन कांस्टेबल एवम् जेसाराम कांस्टेबल मौजूद रहे।



