बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने धरकर भर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच माह से पैरोल पर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने चित्तौड़गढ़ पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
आरोपी के गांव आने की सूचना मिली थी-
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन और धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली थी कि पुलिस थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ में दर्ज एनडीपीएस मामले में वांटेड आरोपी श्रवण कुमार किशनाराम निवासी लूखू पुलिस थाना धोरीमन्ना गांव आया हुआ है। आरोपी पैरोल से पांच माह से फरार चल रहा है। टीम ने प्लानिंग के तहत घेराबंदी करते हुए वांटेड श्रवण कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज-
धोरीमन्ना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ पुलिस को सूचना दी गई। टीम ने श्रवण कुमार को चित्तौड़गढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बाड़मेर जिले के नागाणा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं चित्तौड़गढ़ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल दुर्गाराम, कॉन्स्टेबल मोहनलाल, अर्जुनराम, आसूराम, शेखर सिंह और मिंटू कुमार शामिल रहे।



