HomeNewsजयपुर में परीक्षा देते छात्र नेता-विधायक गिरफ्तारः- पुलिस ने कहा- निर्मल चौधरी...

जयपुर में परीक्षा देते छात्र नेता-विधायक गिरफ्तारः- पुलिस ने कहा- निर्मल चौधरी के साथ MLA अभिमन्यू पूनिया ज़बरदस्ती गाड़ी में घुसे…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल रखा था।

छात्र नेता निर्मल चौधरी का फाइल फोटो

दोनों नेताओं को हिरासत में लेते देख कुछ छात्र कैंपस में हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस की गाड़ी जाने के बाद मामला शांत हो गया।
उधर, डीसीपी ईस्ट ने कहा कि अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। वो निर्मल चौधरी के साथ खुद ही गाड़ी में जबरन घुस गए।

दर्शन शास्त्र का पेपर देने आए थे-

निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र का फोर्थ सेमिस्टर का पेपर देने के लिए गए हुए थे। निर्मल ने आरोप लगाया कि है आज सुबह से ही उनके पीछे जयपुर पुलिस सिविल वर्दी में घूम रही थी। जैसे ही वे एग्जाम देने आए उसी दौरान सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने उन्हें जबरन सेंटर से हिरासत में ले लिया।
इस दौरान वहां मौजूद सांगरिया विधायक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे भी एग्जाम देने आए हुए थे। दोनों को डिटेन कर पुलिस पहले गांधी नगर थाने लेकर गई। यहां से अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद निर्मल चौधरी को मालवीय नगर थाने लेकर गए। कुछ देर बाद ही यहां से उसे सांगानेर सदर थाने में ले गए।

पूनिया अपने आवास पर गए-

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था। इसमें अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना था। आज पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है।
कुछ देर में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस लेकर नहीं आई है। वह खुद निर्मल को बचाने के कारण गाड़ी में बैठ गए थे। गांधी नगर थाने से विधायक अपने आवास पर चले गए थे।

सोशल मीडिया X पर छात्र नेता निर्मल चौधरी ने लिखा- राजस्थान पुलिस का गुंडाराज-

निर्मल चौधरी का X पर पोस्ट

अभिमन्यू पूनिया ने लिखा- कायरतापूर्ण हरकत-

सांगरिया विधायक अभिमन्यु पुनिया की सोशल मीडिया पर पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण-

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की X पर पोस्ट

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन-

प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की X पर पोस्ट

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- छात्र शक्ति की आवाज भाजपा दबाना चाहती है-

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की X पर पोस्ट

सचिन पायलट ने कहा- भाजपा छात्रों की आवाज दबाना चाहती है-

सचिन पायलट की X पर पोस्ट

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!