ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर की कोतवाली पुलिस ने जालोर शहर में स्कॉर्पियो गाड़ी से दशहत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने लापरवाही पूर्वक और तेज गति से वाहन चलाकर शहर में दशहत फैलाई, जिसे एक युवक घायल हो गया।
जालोर कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत की कार्रवाई-
जालोर पुलिस द्वारा जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में सम्पति सम्बंधी रोकथाम एवम् अन्य प्रकरणों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवम् प्रकरणों में वांछित अभियुक्तगणों के विरुध्द कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों एवम् वाहनों की सघन तलाशी ली जाकर जिला पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवम् गौतम जैन वृत्ताधिकारी वृत जालोर के निकट सुपरविजन में जालोर कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार कोतवाली थाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कोतवाली थाना की विशेष गश्त टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम-
जालोर कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 28.06.2025 को जालोर शहर मे स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर GJ-08-DJ-5729 के चालक द्वारा वाहन को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाकर आम लोगों में दशहत फैलाने एवम् अस्पताल चौराया पर स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद फरार होने के दर्ज प्रकरण मे वाहन स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र लेहराराम उम्र 25 साल जाति माली निवासी धरडा पावटी पुलिस थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।
https://youtube.com/shorts/NGQ1wp95VxI?si=RYwp8iiS_2vRAMLA
आरोपी अस्पताल चौराया पर स्कूटी सवार को टक्कर मारकर हो गया था फरार-
जालोर कोतवाली पुलिस थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि- स्कॉर्पियो सवार युवक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था एवम् पुलिस तलाशी के दौरान पुलिस वाहन को टक्कर मारने के मामले में दर्ज प्रकरण संख्या 199 दिनांक 28.06.2025 बीएनएस की धारा 281, 132 एवं 3 सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 पुलिस थाना जालोर मे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-
जालोर कोतवाली पुलिस थाने में तैनात बीरबलराम सहायक उपनिरीक्षक, मोहनलाल हैड कांस्टेबल, लल्लुराम कांस्टेबल, पोपटलाल हैड कांस्टेबल, हनुमानाराम कांस्टेबल, कृष्ण कुमार कांस्टेबल, सोनूकुमार कांस्टेबल, रमेश कुमार कांस्टेबल, प्रभुदयाल कांस्टेबल और सुरेन्द्र कासनिया कांस्टेबल मौजूद रहे।



