ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की भाद्राजुन पुलिस ने जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर संभाग में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन संपोलिया” और “नशाविहान” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में जालोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ओर अनिल पुरोहित वृत्ताधिकारी आहोर के निकट सुपरविजन में भाद्राजुन थानाधिकारीं महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 27.06.2025 को नाकाबंदी के दौरान एक आई-20 कार को रुकवाकर तलाशी ली तो गाड़ी में सवार अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह जाति राजपुरोहित उम्र 24 साल निवासी चाडवास पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली, युवराजसिंह पुत्र दलपतसिंह जाति राजपुरोहित निवासी चाडवास पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली, प्रशान्त पुत्र जबरसिंह जाति राजपुरोहित उम्र 29 साल निवासी मीरावास पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली एवम् गजेन्द्र सिंह पुत्र मदनसिंह जाति राजपुरोहित निवासी बडीहेच रुपावास पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 4.63 ग्राम, गांजा 5.12 ग्राम स्मैक 0.47 ग्राम बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ भाद्राजुन पुलिस थाने में प्रकरण संख्या 84 दिनांक 27.06.2025 बीएनएस की धारा 8/18, 20, 21 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।
उपरोक्त पुलिस कार्रवाई में महेन्द्र सिंह थानाधिकारी भाद्राजुन, दरियाव खां सहायक उपनिरीक्षक, मुलाराम हैड कांस्टेबल, मुकेशदान कांस्टेबल एवम् महावीर कांस्टेबल मौजूद रहे।
जालोर की भाद्राजुन पुलिस ने “ऑपरेशन संपोलिया” एवम् “नशाविहान” के तहत 4.63 ग्राम अफीम, 5.12 ग्राम गांजा जब्त कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार…
Date:



