ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर
जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। एलन कोचिंग कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट राजित गुप्ता ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उनकी पहली रैंक आई है। कोटा में पढ़ने वाले सक्षम जिंदल की 2 रैंक, अक्षत की 6 रैंक और देवेश की 8वीं रैंक आई है। कोटा के 4 स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप-10 में जगह बनाई है। टॉप-10, टॉप-50 और टॉप-100 में भी कोटा कोचिंग ने बाजी मारी है।
कोटा के महावीर नगर-III के रहने वाले राजित गुप्ता के पिता दीपक गुप्ता कोटा में ही बीएसएनएल विभाग में इंजीनियर है। राजित की मां डॉ. श्रुति अग्रवाल कोटा की जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में प्रोफेसर हैं। राजित ने कहा- हर गलती से मैंने सबक लिया। उन गलतियों को रिपीट नहीं किया। गलतियां दूर होने से ही सब्जेक्ट की नींव मजबूत होती है। मेरा की ऑफ सक्सेस है, हैप्पीनेस। हर हाल में खुश रहता हूं। अब भी मौका मिलता है तो कॉलोनी के बच्चों के साथ खेलता हूं। अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट रहता हूं।
राजित कहते हैं- मैंने कभी पढ़ाई को लेकर स्ट्रिक्टली शेड्यूल फॉलो नहीं किया, क्योंकि इससे बिना मतलब प्रेशर पड़ता है। इसलिए जब मन होता था, तभी पढ़ता था लेकिन जितनी देर भी पढ़ता था, वो अच्छे से पढ़ता था। डाउट्स क्लियर करने के बाद ही टॉपिक को आगे पढ़ता था।

इस बार जेईई एडवांस्ड 2025 एग्जाम आईआईटी कानपुर ने कराया था। देश की 23 आईआईटी की 17740 सीटों के लिए 18 मई को दो पारियों में एग्जाम हुआ था। जेईई-मेन के बाद एडवांस्ड के लिए 2.50 लाख स्टूडेंट्स को क्वालीफाई किया जाता था।



