Homeखेल जगत की ख़बरेंतेंदुलकर- एंडरसन क्रिकेट ट्रॉफ़ीः- हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन भारत की कुल...

तेंदुलकर- एंडरसन क्रिकेट ट्रॉफ़ीः- हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन भारत की कुल बढ़त 96 रन हुई, बुमराह ने लिए पांच विकेट, इंग्लैंड की पहली पारी 365 रन पर सिमटी…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत की बढ़त 96 रन की हो गई है। चौथे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। हेडिंग्ले स्टेडियम में तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम 465 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए थे, जिसके आधार पर टीम को 6 रन की बढ़त मिली।

रविवार को स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। टीम से केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद लौटे। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने सेंचुरी लगाई। वहीं हैरी ब्रुक 99 रन पर आउट हुए।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 वहीं मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिला।

वेदर रिपोर्ट-

एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन के समय तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में कभी धूप तो कभी बादल छाए रह सकते हैं, और 24 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

बारिश की संभावना केवल 4% है, लेकिन बादलों की मौजूदगी लगभग 67% रहने की संभावना है। यानी खेल के लिहाज से मौसम अनुकूल रहेगा, हालांकि बादलों के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!