HomeNewsनौसरा थाने में कार्यरत एसआई भंवरलाल भील ने शराब के नशे में...

नौसरा थाने में कार्यरत एसआई भंवरलाल भील ने शराब के नशे में दुकानदार से की बदसलूकी, दुकानदार मामला दर्ज करवाने पहुंचा थाने, मेडिकल कराने की बात पर थाने से भागा एसआई, एसपी ने किया सस्पेंड…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिले के नौसरा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को एक एसआई ने शराब के नशे में एक किराणा दुकानदार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया हैं। थानाधिकारी की शिकायत के बाद जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने जांच करते हुए एसआई को सस्पेंड कर दिया।

नौसरा थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि नौसरा थाने का एक एसआई भवरलाल भील बुधवार की रात करीब 10 बजे के आस-पास शराब के नशे में नौसरा गांव के आम चौहटे पर जाकर एक किराणा दुकानदार चम्पालाल चौधरी से तानसेन तम्बाकु खरीदी और पैसे मांगने पर दुकानदार को धमकाते हुए कहां कि में इस थाने का एसआई हूं, मेंरे से पैसे कैसे मांग रहा हैं। जिसके बाद दुकानदार रात को रिपोर्ट लेकर शिकायत के लिए थाने पहुंचा। इसी दौरान थाने में मौजूद थानाधिकारी पन्नालाल सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की। जिस पर भंवरलाल का मेडिकल कराने का बोला। जिस पर एसआई मौके से भाग गया।

जिसके बाद सुबह वह खुद व अन्य कुछ भील समाज के लोंग एसआई भंवरलाल के समर्थन में थाने के सामने धरने पर बैठ गए। थानाधिकारी की शिकायत पर आहोर डीएसपी अनिल पुरोहित ने सुबह थाने पहुंच कर एसआई के खिलाफ जांच शुरू की। हालांकि भील समाज के कुछ लोग धरने पर बैठे लेकिन सच्चाई पता चलने पर सभी लोग धरना छोड़ कर निकल गए। शाम तक पुलिस की जांच जारी रही। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि नौसरा थाने का एसआई भवरलाल ने उत्पाद मचाया। गुरुवार को कुछ लोगों के साथ थाने के सामने थाने की पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठा। शिकायत पर एसआई को सस्पेंड कर दिया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!