HomeNewsपति ने प्रेमी संग देखा तो फंदे से लटकाकर मारा, पत्नी ने...

पति ने प्रेमी संग देखा तो फंदे से लटकाकर मारा, पत्नी ने परिजनों को बताया सुसाइड, चोट से खुला राज, दफ़नाए शव को बाहर निकालेगी पुलिस…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan
जालोर में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर में मिलते पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी ने पति के सिर में लाठी से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे पॉइजन खिलाया और फंदे से लटकाकर मार दिया।
इसके बाद पत्नी भागते हुए देवर के पास गई और कहा कि पति ने सुसाइड कर लिया है। भाई दौड़कर मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका था और सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। परिजनों ने सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया।
अंतिम संस्कार के बाद पंचों के सामने पत्नी से पूछताछ हुई तो उसने प्रेमी संग मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद परिजनों ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला बागोड़ा थाना इलाके का है।

कलेक्टर के आदेश पर दफन शव को बाहर निकालेंगे-

थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया- दूदाराम (35) निवासी बागोड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया- उसकी भाभी माफी देवी (25) और प्रेमी सांवलाराम (28) ने मिलकर उसके बड़े भाई नरसाराम (45) की हत्या की। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।

हुकमाराम ने बताया- लिखित रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जानकारी एसपी ज्ञानचंद्र यादव को भेजी गई है। अब कलेक्टर और एसपी के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद जब भी आदेश होगा, दफनाए गए शव को बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से शव पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। नरसाराम की पत्नी माफी और उसके प्रेमी सांवलाराम से पूछताछ की जा रही है।

भाभी भागते हुए आई, बोली- आपके भाई ने सुसाइड कर लिया-

दूदा राम ने रिपोर्ट में बताया- हम तीन भाई नरसाराम, नारणाराम और मैं बागोड़ा में ही खेत में बने मकानों में आसपास ही रहते हैं। 25 मई की रात 11 से 12 बजे के बीच भाभी माफी भागते हुए मेरे पास आई और कहा कि आपके बड़े भाई नरसाराम ने कमरे में फंदा लगा लिया है। उनके शरीर में कोई हलचल नहीं है। भाभी बदहवास हालत में थी।

शव फंदे से लटका था, सिर के पिछले हिस्से से खून निकल रहा था-

दूदाराम ने बताया- मैं और भाई नारणाराम भागते हुए बड़े भाई के घर पहुंचे तो उसकी गर्दन में रस्सी बंधी हुई थी और शरीर जमीन पर लटका हुआ था। हमने भाई को रस्सी से नीचे उतारा और देखा तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उनके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। उस वक्त हमने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रात भर शव को लेकर बैठे रहे और सुबह समाज के लोगों को बुलाया।

पूछते तो कहती- फंदे पर लटके देखा था-

दूदाराम ने बताया- समाज के लोगों ने बड़े भाई के शव को देखा तो सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट थी और खून का निशान भी था। सीने और दोनों हाथों में चोट के निशान नजर आए। इस पर समाज के लोगों ने भाभी माफी से पूछताछ की तो उसने बताया- जब मैं घर पहुंची तो पति नरसाराम को फंदे पर लटके देखा था।

छोटे भाई ने बताया- 26 मई को हमने सामाजिक रीति रिवाज से बड़े भाई नरसाराम अंतिम संस्कार किया और शव को दफनाया दिया। 28 मई को पंचों ने भाभी माफी से एक बार फिर सख्ती से पूछताछ कर जानकारी जुटाई तो भाभी ने हत्या करने के बात कबूल कर ली।

सिर पर लाठी से वार किया, बेहोशी की हालत में पॉइजन खिलाया-

भाभी माफी ने पंचों को बताया- सांवला राम पुत्र जैसाराम मेघवाल निवासी सियावट, थाना सायला (जालोर) के साथ पिछले 5-6 सालों से उसके अवैध संबंध है। 25 मई की रात को सांवलाराम उससे मिलने आया था। इसी दौरान पति नरसाराम घर पर आ गया। उसने हम दोनों को साथ देखा तो गुस्सा हो गया।

बहसबाजी के दौरान सांवलाराम ने नरसाराम के सिर में लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में ही नरसाराम को पॉइजन खिलाया और रस्सी का फंदा बनाकर लटका दिया। घर से जाते समय सांवलाराम ने धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो तेरे को भी जान से मार दूंगा।

6 साल पहले हुई थी शादी, 2 बेटियां-

दूदाराम ने बताया- भाई नरसाराम की शादी करीब 6 साल पहले सायला थाना क्षेत्र के आलवाड़ा गांव निवासी माफी देवी के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटियां निकिता (4) और छोटी बेटी डेढ़ साल की है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!