News 9 Rajasthan/ ओमप्रकाश बांगड़वा,सांचौर
पहली कार्रवाई- लाछड़ी सरहद में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर सफेद कलर की फोर्चुनर गाड़ी में से 83 कार्टन अवैध शराब की जब्त-
जोधपुर रेज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ, शराब, वांछित अपराधी एवम् मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरुध्द चलाय जा रहे ऑपरेशन मदमस्त के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन पर सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ एवम् सांचौर थानाधिकारी के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम द्वारा दिनांक 25 मई को मदनलाल एसएसआई मय जाब्ता द्वारा लाछड़ी सरहद में गश्त के दौरान भारतमाला एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो एक सफेद रंग की फोर्चुनर गाडी नम्बर GJ 18 BJ 9619 तेजगति से आते दिखाई दी, जो पुलिस नाकाबंदी व पुलिस को देखकर गाड़ी चालक ने गाड़ी को वापस घुमाने का प्रयास किया एवम् गाड़ी को तेज गति से भगाने का प्रयास किया।
इस पर पुलिस ने फोर्चुनर गाड़ी का पीछा किया तो पुलिस को नजदीक आते देख वाहन चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर फोर्चूनर गाड़ी में अवैध राजस्थान निर्मित अंग्रेज़ी शराब एवम् बीयर के कुल 83 कार्टून पाये गये जिसको पुलिस ने जब्त कर अज्ञात मुलज़िम के खिलाफ प्रकरण संख्या 246 दिनांक 24/05/2025 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस द्वारा फोर्चूनर गाड़ी मे अलग-अलग ब्रांड की शराब की जब्त-
सांचौर पुलिस ने फोर्चूनर गाड़ी में से राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब और बीयर की अलग-अलग ब्रांड जब्त की जिसमे KINGFISHER SUPAR STORNG PREMIUM BEER कैन के 34 कार्टून, MECDOWELS NO-1 पव्वो के 8 कार्टून, OFFICERS CHOICE के पव्वो के 7 कार्टून, मैजिक मूवमेंट के पव्वों के 8 कार्टून, रॉयल स्टेज के पव्वों के 3 कार्टून, रॉयल स्टेज के अध्धो का 01 कार्टून, रॉयल चैलेंज की 12 खुली बोतल, रॉयल स्टेज की 22 खुली बोतल, ऑरेंज हेल वोडका के पव्वो के 15 कार्टून और रॉयल चैलेंज पव्वों का एक कार्टून जब्त किया गया।
पुलिस कार्रवाई मे ये रहे शामिल-
पुलिस टीम में मदनलाल एएसआई, पृथ्वीसिंह कांस्टेबल, मांगाराम कांस्टेबल मौजूद रहे।
सांचौर पुलिस की दूसरी कार्रवाई कमालपुरा के कौशल होटल के पीछे ठेके पर की-
सांचौर पुलिस ने दुसरी कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर कमालपुरा कौशल होटल के पास स्थित सरकारी शराब के ठेके के पीछे पीछे बाड़े में खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर TS08UA7824 खड़ी दिखाई दी जिसके पास एक आदमी खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही दिवार फांद कर फरार हो गया, पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो में से राजस्थान निर्मित अंग्रेज़ी शराब एवम् बीयर के कुल 57 कार्टून पाये गये जिनको पुलिस ने जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 245 दिनांक 24/05/2025 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज अग्रिम अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस द्वारा बरामद की गई राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब एवम् बीयर के विभिन्न ब्रांड-
BUDWEE BEER के 3 कार्टून, CARLSBERG PREMIUM ELEPHANT BEER के 03 कार्टन, KINGFISHER SUPER STRONG PREMIUM बीयर केन के 18 कार्टन, KINGFISHER SUPER STRONG PREMIUM BEER की बोतल के 3 कार्टन, TUBORG PREMIUM BEER की बोतलों के 2 कार्टन, WHITE LaCE VODKA के पव्वों के 9 कार्टन, रॉयल स्टेज अध्धो के 8 कार्टन, रॉयल स्टेस पव्वों के 2 कार्टन, मैजिक मूवमेंट अध्धा के 2 कार्टन, मैजिक मूवमेंट की बोतलों का 1 कार्टन, ब्लेन्डर प्राइड अध्धो का एक कार्टन, ऑफ़ीसर्स चौईस के पव्वों का 3 कार्टन इस प्रकार कुल 57 कार्टन अवैध शराब जब्त की।

कार्रवाई मे शामिल पुलिस टीम-
कालूदान हैड कांस्टेबल, गोआराम कांस्टेबल, भंवरलाल कांस्टेबल, गोगाराम कांस्टेबल एवम् दिनेश कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।



