HomeNewsपहली कार से लेकर सालों पुराने स्कूटर का नंबर '1206'... लकी नंबर...

पहली कार से लेकर सालों पुराने स्कूटर का नंबर ‘1206’… लकी नंबर ही बन गया विजय रुपाणी के लिए सबसे अनलकी

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश से पूरा देश सदमे में है। इस विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे. वह अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने जा रहे थे. विजय रुपाणी के निधन की तारीख यानी 12 जून या 12-06 से जुड़ा एक संयोग सामने आया है।

पूर्व सीएम विजय रुपाणी का फाइल फोटो

पूर्व सीएम इस नंबर को अपने लिए लकी मानते थे-

‘1206’, यह नंबर उनके लिए इतना खास था कि उनकी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से यही रहा. लेकिन गुरुवार को यही संख्या उनके लिए अशुभ साबित हो गई।

आज भी घर के बाहर मौजूद है ‘1206’ वाला स्कूटर और कार-

विजय रुपाणी के लिए गुरुवार को उनका सबसे लकी नंबर ‘1206’ ही अनलकी साबित हो गया. विजय रुपाणी की पहली कार और वर्षों पुराने स्कूटर, दोनों का नंबर 1206 ही था. वह इस नंबर को अपने लिए बेहद शुभ मानते थे. आज भी यह कार और स्कूटर उनके घर के बाहर पार्क है. लेकिन, संयोग की बात है कि गुरुवार की तारीख भी 12-06 थी जो उनके जीवन का अंतिम दिन बन गई।

विजय रुपाणी का फाइल फोटो

घर के आसपास छाया सन्नाटा-

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही विजय रुपाणी के घर के आसपास बाहर सन्नाटा छा गया. पड़ोसियों ने उनके घर के पास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी. फिलहाल रुपाणी परिवार की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है, और घर में भी कोई मौजूद नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का फाइल फोटो

उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया प्लेन-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही ऊंचाई खो दी और सबसे पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराई. इसके बाद विमान ने पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल को भी चपेट में ले लिया, जहां सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स रहते थे. टक्कर के साथ ही इन इमारतों में आग लग गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहत कार्य में सेना, नगर निगम और मेडिकल टीमें मिलकर दिन-रात जुटी हुई हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!