प्रियंक दवे, सांचौर। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर, रेंज जोधपुर के द्वारा रेंज में अवैध वांछित अभियुक्तगणों के विरूद्ध “ऑपरेशन धरकरभर” में कार्यवाही के तहत ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में आवड्दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर एवं कार्बले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकट सुपरविजन में देवेन्द्र सिंह कच्छवाह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सांचौर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुलिस थाना सांचौर हल्का क्षेत्र में वांछित अपराधियों की धरपकड़ गिरफ्तारी एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु संदिग्धों के ठिकानों पर दबीश दी जाकर नियमित कार्यवाही की जा रही है।
इसी कम में आज दिनांक 03.08.2025 को मदनलाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना सांचौर मय जाब्ता द्वारा ऐरिया डोमिनेशन के तहत कार्यवाही करते हुए मुकदमा संख्या 276/2025 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित मुलजिम जबरा राम पुत्र जोरा राम, जाति मेघवाल, उम्र 33 साल, निवासी हाडेतर पीएस सांचोर को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान उपरोक्त प्रकरण में गिरफतार किया गया।
कार्यवाही पुलिस टीम-
1. मदनलाल सहायक उपनिरीक्षक,
2. कालुदान हैडकानि 456,
3. बाबुलाल कानि 521 पुलिस थाना सांचौर।



