सायला ( प्रियंक दवे ) I अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन अखरोट” के तहत ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी परिवहन/खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवं गौतम जैन वृताधिकारी जालोर के सुपरविजन में सुरेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी सायला के नेतृत्व में गठित टीमों व डीएसटी द्वारा संयुक्त कार्यवाहीयां करते हुए कुल 04 ट्रेक्टर मय ट्रोलीयां एवं बजरी खनन में प्रयुक्त 01 बिना नम्बरी जेसीबी मशीन को किया जब्त किया जाकर जेसीबी चालक सहित कुल 04 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया I
मुलजिमानों के विरूद्ध अलग-अलग 03 प्रकरण दर्ज किये
कार्यवाही नं. 1-
भंवरलाल हैडकानि. 105 पुलिस थाना सायला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 15.06.2025 को सरहद रेवतड़ा स्थित आलासन से रेवतड़ा रोड़ पर एक बिना नम्बरी महिन्द्रा ट्रेक्टर मय बजरी से भरी हुई ट्रोली ज़ब्त की I मुलजिम करनाराम पुत्र धनाराम जाति भील उम्र 29 साल निवासी विराणा पुलिस थाना सायला को गिरफ्तार किया I ट्रेक्टर चालक/मुलजिम के पास ट्रोली में भरी बजरी के सम्बन्ध में कोई वैध खनिज रवन्ना/रोयल्टी रसीद नहीं होना पाया गया। जिस पर मुलजिम करनाराम को धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत गिरफतार किया जाकर मुकदमा नं. 162 दिनांक 15.05.2025 धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना सायला में पंजिवद्ध किया गया।
कार्यवाही नं. 2 –
लादूराम सउनि. पुलिस थाना सायला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 15.06.2025 को सरहद ओटवाला नदी बहाव क्षेत्र से एक ट्रेक्टर ट्रोली चालक भरी हुई बजरी लेकर नदी क्षेत्र से रवाना होता दिखाई दिया, मगर ट्रेक्टर चालक/मुलजिम पुलिस को बावर्दी देखकर ट्रेक्टर वहीं पर छोड़कर झाड़ियों से भागने में सफल रहा। जिस पर बिना नम्बरी सोनालिका ट्रेक्टर व ट्रोली को जब्त कर मुकदमा नं. 164 दिनांक 15.05.2025 धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना सायला में पंजिबद्ध किया गया ।
https://youtu.be/7n7yloXvKrM?si=Kkmux70oJ8EQnlqy
कार्यवाही नं. 3-
महिपालसिंह उ.नि. पुलिस थाना सायला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 15.06.2025 को सरहद पोषाणा स्थित नदी बहाव क्षेत्र में जेसीबी से ट्रेक्टर ट्रोलीयां भरवाने की मुखबिर सूचना पर नदी क्षेत्र में पहुंच कर 02 बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक बिना नम्बरी जेसीबी मय मुलजिमान ट्रेक्टर चालक 1 श्रवणसिंह पुत्र गंगासिंह जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी पोषाणा व 2 जबरसिंह पुत्र सोहनसिंह जाति राजपूत उम्र 48 साल निवासी पोषाणा तथा 3. जेसीबी चालक भमराराम पुत्र हकमाराम जाति भील उम्र 30 साल निवासी देता पुलिस थाना सायला के कब्जे से उक्त वाहन जब्त कर मुलजिमानों को जुर्म धारा 303(2)/62 बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 15/16 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफतार किया जाकर मुकदमा नं. 165 दिनांक 15.05.2025 धारा 303 (2)/62 बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 15/16 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पुलिस थाना सायला में पंजिबद्ध किया गया।
कार्यवाही पुलिस टीम
महिपालसिंह उ.नि., लादूराम सउनि., भंवरलाल हैडकानि 105, सांवलाराम कानि. 66, अशोक कुमार कानि. 890, बनवारीलाल कानि. 915, अर्जुन कुमार कानि. 1140, खुशीराम कानि. 932, इस्पाक कानि. 450, किशनाराम चालक कानि. 751 पुलिस थाना सायला।
जिला की स्पेशल टीम
जयसिंह इन्दा सउनि. डीएसटी प्रभारी, नैनाराम कानि. 458, संजय कुमार कानि. 682, शिवराज मीणा कानि. I



