HomeNewsप्रकृति को सहेजने व संस्कृति को सम्मान देने का अवसर है ‘वंदे...

प्रकृति को सहेजने व संस्कृति को सम्मान देने का अवसर है ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान- सीएम भजनलाल शर्मा

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सांचौर स्थित सीलू गांव में नर्मदेश्वर घाट पहुंचे। राजसमन्द से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीएम भजनलाल शर्मा सांचौर स्थित सीलू पहुंचे।
सांचौर पहुंचने पर पूर्व सांसद देवजी एम पटेल, जालौर सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा युवा नेता दानाराम चौधरी और जालोर बीजेपी ज़िलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सीएम की अगवानी की।

जनसभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

सीएम भजनलाल शर्मा ने सीलू पहुंचने पर नर्मदेश्वर घाट पहुंच कर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की इसके बाद सीएम ने वन्दे गंगा जल जन अभियान के तहत एक जनसभा को सम्बोधित किया।

सीएम बोले हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पौधा जरूर लगाएं-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष मानसून में हमने दस करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसी के तहत हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

सीएम को तस्वीर भेट करते विधायक जीवाराम चौधरी, सांसद लुम्बाराम चौधरी और पूर्व सांसद देवजी पटेल

वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान में अपना योगदान दे-

सीएम भजनलाल शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आगामी मानसून में बरसात के पानी के सही रखरखाव हेतु पूरे प्रदेश में वन्दे जल गंगा संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है, इसमें अपने निकट सभी जलाशयों की साफ सफ़ाई करके रखे ताकि बरसात के पानी का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरे के शुभ संयोग पर प्रारंभ हुआ ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान अपार जनसहयोग से जन-जन का अभियान बन रहा है। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में आयोजित लगभग डेढ़ लाख गतिविधियों में 1 करोड़ 10 लाख नागरिकों की भागीदारी रही है।
शर्मा बुधवार को जालोर में सीलू घाट पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नदी, पहाड़ एवं प्रकृति को पूजा जाता है तथा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान प्रकृति को सहेजने के साथ ही संस्कृति को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि वे सभी जल संचयन एवं पौधरोपण का संकल्प लेकर प्रदेश को हरियालो राजस्थान बनाएं।

नर्मदेश्वर घाट पर पूजा-अर्चना करते सीएम

जल संरक्षण गतिविधियों में 33 हजार स्थानों पर श्रमदान-

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अन्तर्गत अब तक 20 हजार से अधिक जल स्त्रोतों के साथ ही, लगभग 17 हजार कार्यालयों, अस्पतालों एवं विद्यालयों की साफ-सफाई की गई। इस अभियान में 7 हजार पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण हुआ और 2 हजार 200 नए कार्यों का शुभारंभ भी किया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण गतिविधियों के अन्तर्गत लगभग 33 हजार स्थानों पर श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान 20 जून तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि आगामी समय में जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत के रूप में उभरेगा।

सीएम की जनसभा में उपस्थित जन समूह

जालोर-बाड़मेर में नर्मदा नदी के पानी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को-

शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए राजस्थान के जालोर एवं बाड़मेर के लिए नर्मदा नदी का पानी उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल की आवश्यकता को देखते हुए हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष के समय में प्रदेश को जल संपन्न बनाने की दृष्टि से ऐतिहासिक निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना के माध्यम से प्रदेश के 17 जिलों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसी तरह शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते को मूर्त रूप दिया जा रहा है। राज्य सरकार इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है ताकि गंगानगर, हनुमानगढ़ से लेकर बाड़मेर, जालोर को भरपूर पानी मिल सके।

सीएम को पीपल का पौधा भेट करते हुए कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह दक्षिणी राजस्थान के जिलों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए देवास परियोजना पर कार्य कर रही है। आने वाले समय में हमारी सरकार चंबल, माही और साबरमती नदियों के अधिशेष जल का प्रदेश में ही उपयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से प्रवासी राजस्थानी भी जल संरक्षण में अहम योगदान दे रहे हैं।

युवा एवं किसान कल्याण का हर एक संकल्प होगा पूरा-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिला, किसान, युवा तथा गरीब के कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में परीक्षाओं के समयबद्ध आयोजन के लिए पूरे वर्ष का कैलेण्डर निर्धारित किया है तथा इसके माध्यम से समय पर नियुक्तियां भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करे, हमारी सरकार 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देगी। प्रदेश में किसानों की समृद्धि एवं सम्मान के लिए किसान सम्मान निधि, गेहूं की एमएसपी पर अतिरिक्त बोनस जैसी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। हमारी सरकार किसानों को कृषि कार्यों के लिए भरपूर पानी एवं बिजली उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अपने हर एक संकल्प को पूरा करेगी।

महिला, गरीब व गांव बन रहे आत्मनिर्भर-

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार महिला शिक्षा से लेकर उनके रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 के बाद ‘गरीबी हटाओं’ के नारों की बजाय गरीब कल्याण की दिशा में कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना संचालित कर रही है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश के 5 हजार गांवों के गरीब परिवारों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए बीपीएल श्रेणी से ऊपर लाया जाएगा।

सीएम की सभा में उपस्थित महिलाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सीलू घाट पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए तथा मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करते हुए प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित वाटिका में पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है तथा उनके प्रयासों से यह जन आंदोलन बन रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते सीएम

ये रहे मौजूद-

इस अवसर पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक जीवाराम चौधरी एवं छगनसिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!