ओमप्रकाश बागड़वा, सांचौर।
बाड़मेरः-
बाड़मेर जिला परिषद की साधारण सभा की विशेष बैठक सोमवार को जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बाड़मेर से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कलेक्टर टीना डाबी से कहा- सारे एसडीएम को भी निर्देशित कर दीजिए कि कंपनियों के मुनीम नहीं बनें। कंपनियों के ज्यादा पैरवी करने लग जाते हैं।
इस पर टीना डाबी ने कहा- कलेक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है। इसके बाद सांसद ने कहा कि ऐसा हुआ है।
दरअसल, रविवार को मनिहारी गांव में हुए पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद में शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी धरने पर बैठ गए थे। इसी मामले पर सांसद ने कलेक्टर से कंपनियों के मुनीम नहीं बनने की बात कही।

बाड़मेर-बालोतरा जिले की डीएलसी रेट कम से एक लाख हो-
उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि जब हमारे जिले की जमीन की डीएलसी रेट 10 हजार रुपए है तो कंपनियों दो गुना देती है तो उससे सही डीएलसी नहीं मिल पाती है। कलेक्टर को कहा कि आप डीएलसी रेट कम से कम हर कृषि जमीन की एक बीघा एक लाख रुपए होनी चाहिए।। अभी जो ज्यादा गरीब किसानों और लोगों को आ रही है इसकी आ रही है। कलेक्टर ने कहा कि इसको लेकर कमेटी बनाकर मीटिंग कॉल करेंगे। मीटिंग के बाद जो भी नियमानुसार होगा उसको किया जाएगा।
सांसद ने कलेक्टर को कहा- एसडीएम को निर्देशित करें कि कंपनियों के मुनीम नहीं बनें-
सांसद ने कलेक्टर टीना डाबी से कहा- सारे एसडीएम को भी निर्देशित कर दीजिए कि कंपनियों के मुनीम नहीं बनें। सांसद ने कहा ऐसा हुआ है। तब जिला परिषद सदस्य नरपत राज मूंढ ने मणिहारी गांव में महिलाओं के साथ हुए वीडियो का जिक्र करने लगे। तब कलेक्टर ने कहा कि वह वीडियो आधा देखा जा रहा है पूरा नहीं देखा गया है। जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरा वीडियो देखा है। एसपी ने कहा कि उस पर जांच चल रही है।
कंपनी नियमों और कायदों को फॉलो नहीं करती है-
तब शिव विधायक ने कहा कि जितना भी ट्रांस पिटेशन वाला इश्यू है। इसक जो मापदंड है जो इनका सिस्टम है। वह पूरी तरीके से फॉलो नहीं हो रहा है। गजट से लेकर एक-एक चीज अमूमन होता यह है कि एक मैप पर लाइन खींच लेते है। न गजट आता है और भी कुछ नहीं आता है। लाइनें निकलने से पहले किसानों और लोगों को बुलाया जाता है। बात होती है और उनको बताया जाता है। कि यहां से लाइन निकलेगी और ऐसे निकलेगी। किसी भी तरीके से फॉलो नहीं करवाया जाता है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसा कोई पर्टिकुलर कोई है तो आप हमें बताइए। कंपनियों की वजह से आए दिन प्रशासन और किसान आमने-सामने होते है ठीक नहीं है। जिले की भी इमेज वो भी गलत जा रही है।

हॉस्पिटल से बाहर होने पर सीटी स्केन मशीन का मुद्दा उठाया-
नरपतराज मूंढ ने कहा- बाड़मेर के सबसे बड़े हॉस्पिटल में पहले सीटी स्केन अंदर ही होती थी। लेकिन अब सीटी स्केन ओवरब्रिज या फाटक क्रॉस करके जाना पड़ताल है। मरीजो ंको एम्बलुेंस भी करनी पड़ती है। इससे उस पर एम्बलुेंस का 1 हजार रुपए तक वसूलते है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
कलेक्टर ने कहा कि एक एमओयू हुआ था। वह जिला हॉस्पिटल में सीटी स्केन मशीन ऑपरेट कर रहे थे। पिछले साल वह एमओयू खत्म हो गया। मैंने तीन माह तक एमओयू को बढ़ाया। लेकिन इसके बाद वो भी खत्म हो गया। फिर विभाग को लिखा तब उन्होंने आउट पुट की परमिशन दी है। जैसा आपने कहा कि एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का बता रहे है। इसको भी कर लेंगे। सब प्रतिनिधियों की डिमांड है। हमने एक शॉर्ट कट यह निकाला है कि डीएमएफटी फंड से सीटी स्केन मशीन हॉस्पिटल के अंदर रख देंगे। इस माह में मीटिंग करके जल्दी कर लिया जाएगा।
बाड़मेर जिले में 72116.25 बालोतरा जिले में 45517.5 लाख के कार्य स्वीकृत किये गए-
जिला परिषद की साधारण सभा की विशेष बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बाड़मेर जिले में 313 ढ़ाणियों को जोड़ने के लिए 72116.25 लाख एवं बालोतरा जिले में 177 ढ़ाणियों को जोड़ने के लिए 45517.50 लाख की लागत के सड़क निर्माण कार्यो के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
ये रहे मौजूद-
“जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी,बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल,चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, जिला कलक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वरसिंह चौहान,झंवरलाल मितल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले के मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।”



