बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला हैं।
इस फिल्म में अजय आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में हैं। फिल्म में नेता दादा भाई यानी रितेश देशमुख के घर रेड मारते हैं अजय।फिल्म को लोगों ने पसंद की हैं और इसी वजह से पहले दिन से फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही हैं। अजय की यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी हैं। वही अब अजय की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अबतक रेड 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ की कमाई करी हैं। बता दे वर्ल्डवाइड पहले ही यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए थे।



