प्रियंक दवे,सायला/News 9 Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी जालोर की नवगठित जिला कार्यकारिणी में नव नियुक्त पदाधिकारियों का गुरुवार को स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराम राजपुरोहित ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी।घोषणा में भाजपा पोषाणा मंडल के पूर्व अध्यक्ष उदयसिंह दादाल को जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित को जिला प्रवक्ता पद का दायित्व सौपा है।जिनका शुभचिंतकों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए नवीन दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी।जबकि नवीन दायित्व प्राप्त मिलने पर पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व की आशानुरूप भाजपा पार्टी में कार्य करने की बात कही।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा,एडवोकेट भीष्म नारायण राजपुरोहित,चंद्र शेखर चारण,विपिन सुंदेशा,शिवदानसिंह भाटी,कप्तान सिंह आदि मोजूद थे।




