HomeNewsभीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाईः- अवैध अंग्रेज़ी शराब से भरा ट्रक पकड़ा,...

भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाईः- अवैध अंग्रेज़ी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 27 लाख की शराब बरामद, ट्रक में बना रखा था अलग से कम्पार्टमेंट…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। भीनमाल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22-23 जून की रात निम्बावास गोचर क्षेत्र में 27 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।

https://news9rajasthan.com/?p=1624&preview=true सीआई रामेश्वरलाल भाटी ने बताया- रात में सूचना मिली कि निम्बावास क्षेत्र में पेड़ों के बीच खड़े ट्रक और ट्रोले में शराब की लोडिंग की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए।

ट्रक में लोहे के चादर से बनाया था अलग कंपार्टमेंट-

https://news9rajasthan.com/?p=1624&preview=true पुलिस ने मौके से एक ट्रक जब्त किया, जिसमें पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 186 कार्टन बरामद किए गए। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक के अंदर लोहे की चादरों से विशेष कम्पार्टमेंट तैयार किया हुआ था। ट्रक पर गुजरात नंबर की प्लेट लगी हुई थी।

https://news9rajasthan.com/?p=1624&preview=true भीनमाल थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई में गनी मोहम्मद, शैतानाराम, दिनेश कुमार सहित 9 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। रामलाल और मदनलाल ने भी विशेष भूमिका निभाई।

रात में एक्टिव रहते हैं शराब तस्कर-

https://news9rajasthan.com/?p=1624&preview=true भीनमाल क्षेत्र के निम्बावास और पुनासा इलाकों में रात्रिकालीन अवैध शराब तस्करी की गतिविधियां अक्सर सामने आती रहती हैं। आबकारी विभाग द्वारा सख्त निगरानी नहीं होने के कारण तस्कर बेखौफ होकर शराब का परिवहन करते हैं। अक्सर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकलते हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!