ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला जालौर की बैठक का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड कचहरी रोड भीनमाल में आयोजित हुई।वर्तमान समय में आम कर्मचारी आंदोलन के मूड में है बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष किशन लाल सारण की अध्यक्षता में हुई एवं घटक संगठनों के जिला अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि जिला मंत्रियों ने भाग लिया।

आगामी 9 जुलाई को एआईएसजीईएफ एवं महासंघ के प्रदेश आव्हान पर 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर चर्चा कर सर्व समिति से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर जालौर के माध्यम से दिया जाएगा।
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री सावला राम चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 9 जुलाई को महासंघ से जुड़े हुए समस्त कर्मचारी दोपहर 1:00 बजे जिला कलेक्टर लेकर सामने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे एवं 4:00 बजे कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष किशन लाल सारण ने बताया कि आज वर्तमान में कर्मचारियों एवं सेवा निवृत कर्मचारियों के लिए पीएफआरडीएफ बिल को रद्द किया जाना, ओपीस जो पुरे भारत के कर्मचारियों के लिए राजस्थान की देन है यथावत रखा जाना,सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करना,पीपी मोड पर आधारित व्यवस्था को समाप्त करना, राज्य कर्मचारियों के लिए पारदर्शी एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू किया जाना, प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति किया जाना,ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को ग्रामीण भत्ता स्वीकृत करना,माह जनवरी 2020 से माह जून 2021 तक महंगाई भत्ते की एरियर राशि का भुगतान किया जाना, पुलिस एवं आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देना, पुलिस कर्मों की लंबित पदोंती शीघ्र करना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किया जाना समस्त विभागों में लंबित डीपीसी करना,बोर्ड निगम स्वायत साशी संस्थाओं पंचायती राज संस्थानों में संविदा कर्मियों की न्यूनतम वेतन निर्धारित करना सहित मांगों पर रणनीति तय की गई धरने प्रदर्शन में जालौर जिले के समस्त घटक संगठनों के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।
बैठक में पूनमचंद बिश्नोई संरक्षक प्रगतिशील शिक्षक संघ ओमप्रकाश बिश्नोई जिला अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयकरण खिलेरी जिला अध्यक्ष प्रगतिशील शिक्षक संघ, रायमल चौधरी राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन प्रगतिशील, बाबूलाल कुराड़ा जिला मंत्री शिक्षक संघ प्रगतिशील,हरिराम सारण शारीरिक शिक्षक संघ,रामनारायण विश्नोई ग्राम विकास अधिकारी सलाहकार महासंघ, कालाराम पहाड़िया, बाबूलाल विशनोई अध्यक्ष रानीवाडा, लूम्बाराम चौधरी बाबूलाल सेवानिवृत बागोड़ा, जवारा राम मेघवाल, कैलाश कुराडा,छोगाराम विशनोई प्रदेश प्रवक्ता ओखाराम देवासी,रामलाल कुराडा, पुनमा राम डारा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी रही।



