HomeNewsयोग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव : डॉ वर्मा

योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव : डॉ वर्मा

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत 30 दिवसीय काउंटडाउन योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के तहत रविवार को सोनगरा बालोद्यान में योगाभ्यास कराया गया। यह अभ्यास राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद विभाग की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता वर्मा के निर्देशन में चल रहा है।

डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि शनिवार को हुए योग सत्र में 12 महिलाएं और 13 पुरुष सहित कुल 25 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना महामारी के बाद डायबिटीज, हार्टअटैक, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। नियमित योगाभ्यास से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। मानसिक विकारों को दूर करने में भी योग लाभदायक है।नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका और उच्चारण जैसे प्राणायाम असरदार हैं।

उन्होंने बताया कि सोनगरा बालोद्यान में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक योग सत्र होता है। यह अभ्यास 21 जून, 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का हिस्सा है।
आयुर्वेद अस्पताल के पीएमओ डॉ. हंसराम माली के निर्देश में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ’योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। इसका उद्देश्य मानव और पृथ्वी दोनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग को वैश्विक समाधान के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से व्यक्ति को सशक्त बनाता है।


उन्होंने आमजन से अपील की कि इस निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!