HomeNewsराजस्थान का अगला डीजीपी कौन बनेगा ? राजीव शर्मा सहित तीन आईपीएस...

राजस्थान का अगला डीजीपी कौन बनेगा ? राजीव शर्मा सहित तीन आईपीएस अफसर दौड़ में सबसे आगे…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

आईपीएस अफसर यूआर साहू के RPSC अध्यक्ष बनने से राजस्थान के नए डीजीपी को लेकर दौड़ शुरू हो गई है। इस दौड़ में सबसे आगे आईपीएस राजीव शर्मा हैं। वे अभी डीजी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) हैं। शर्मा के अलावा डीजीपी की दौड़ में संजय अग्रवाल और आनंद श्रीवास्तव भी हैं।

दिल्ली सीबीआई में रह चुके राजीव शर्मा-

राजीव शर्मा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राजस्थान और दिल्ली सीबीआई में राजीव शर्मा ने काफी समय दिया। राजस्थान में रहने के दौरान उनके पास डीजी एसीबी, डीजी लॉ एंड ऑर्डर, आरपीए डायरेक्टर की जिम्मेदारी रह चुकी है। वे राजस्थान के कई जिलों में एसपी रह चुके हैं।

क्यों मिल सकता है मौका-

आईपीएस राजीव शर्मा को साल 2006 में पुलिस पदक और 2014 में राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जा चुका है। प्रदेश को बेहतर तरीके से समझते हैं। 30 जून 2026 को राजीव शर्मा रिटायर होने वाले हैं। उससे पहले उन्हें डीजीपी राजस्थान बनाए जाने की प्रबल संभावना है।

संजय अग्रवाल कई जिलों के एसपी रहे-

संजय अग्रवाल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे 17 मई 2024 से डीजी इंटेलिजेंस के पद पर हैं। इससे पहले एडीजी इंटेलिजेंस, एडीजी पुलिस मुख्यालय और एडीजी रेलवे के पद पर रह चुके हैं। अग्रवाल एसडीआरएफ में भी करीब एक साल तक एडीजी के पद पर रहे।

संजय अग्रवाल 3 फरवरी 2016 से 22 दिसंबर 2018 तक जयपुर पुलिस कमिश्नर रहे। संजय अग्रवाल आईजी बनने के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा और विजिलेंस में करीब डेढ़ साल (1 सितंबर 2014 से 5 फरवरी 2016) तक रहे। वे एसपी बाड़मेर, सीआईडी जोधपुर, प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर, एसपी नागौर, एसपी साउथ जयपुर सिटी, एसपी कोटा सिटी भी रहे। अग्रवाल का काफी समय राजस्थान में बीता, इसलिए उन्हें राजस्थान के बारे में अच्छी जानकारी है।

क्यों मिल सकता है मौका-

पिछला रिकॉर्ड बताता है कि जो भी डीजी इंटेलिजेंस पद पर रहा, वह डीजीपी जरूर बना। डीजी इंटेलिजेंस के पास पूरा खुफिया तंत्र होता है, जो डीजी को प्रदेश में होने वाली हर घटना से अवगत कराते रहते हैं। इसका फीडबैक डीजी इंटेलिजेंस मुख्यमंत्री को देते हैं। इसलिए इस पोस्ट को बहुत खास माना जाता है।

आनंद श्रीवास्तव का भी नाम शामिल-

आनंद श्रीवास्तव 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी छवि सुपर कॉप की है। मौजूदा समय में श्रीवास्तव डीजी आर्म्स बटालियन हैं। इससे पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रहे थे। लगभग 5 साल तक जयपुर पुलिस कमिश्नर रहे। श्रीवास्तव आईजी कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर रह चुके हैं। जयपुर सिटी, बारां, जयपुर नॉर्थ, भरतपुर, अजमेर, जयपुर ग्रामीण एटीएस में एसपी रह चुके हैं।

क्यों मिल सकता है मौका-

आईपीएस आनंद श्रीवास्तव का राजस्थान पुलिस में अच्छा होल्ड है। उन्होंने जयपुर कमिश्नरेट में रहते हुए कई नामी बदमाशों और गैंग पर कार्रवाई की। कई जिलों में एसपी और रेंज में आईजी रहने के कारण वह प्रदेश की राजनीति, क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर को बारीकी से समझते हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!