HomeNewsराजस्थान की अदालतों में 5728 पदों पर होगी भर्तीः- 10वीं, 12वीं पास...

राजस्थान की अदालतों में 5728 पदों पर होगी भर्तीः- 10वीं, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

राजस्थान में बेरोजगारों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के पद पर भर्ती निकाली है।
भर्ती में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 और ड्राइवर के 58 पदों पर भर्ती होगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 10वीं और ड्राइवर के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए 27 जून दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 26 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगी।
उम्मीदवार हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

रिटन और इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन-

दोनों पदों के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। वहीं लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार नियुक्तियां दी जाएगी।

आयु-

दोनों पदों के लिए 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। इसी तरह से सामान्य और ईडब्ल्यूएस की महिला अभ्यर्थियों को भी भर्ती में 5 साल की छूट मिलेगी।
वहीं एससी/एसटी, ओबीसी और एमबीसी की महिला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।

फीस

सामान्य और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के आवेदक से 750 रुपए।
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर/ एससी/एसटी के अभ्यर्थियों से 600 रुपए।
राजस्थान के एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक से 450 रुपए।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!