HomeNewsराजस्थान के सीएम को हटाने का षडयंत्र', अशोक गहलोत के दावे ने...

राजस्थान के सीएम को हटाने का षडयंत्र’, अशोक गहलोत के दावे ने बढ़ाई भाजपा की परेशानी; जानिए पूरा मामला

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan:- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने का षड्यंत्र चल रहा है और यह षड्यंत्र राजस्थान से लेकर दिल्ली तक किया जा रहा है। यह दावा किया है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने।
इसके अलावा आपातकाल को लेकर भाजपा के जश्न पर भी अशोक गहलोत ने कई सवाल खड़े किए है। अपने गृह नगर जोधपुर के तीन दिवसीय दौरे पहुंचे अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान से राजस्थान में राजनीतिक हलचलें है तेज हो गई है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का फाइल फोटो

गहलोत के दावे से मची सियासी खलबली-

आगे बोलते हुए गहलोत ने कहा कि लोग प्लानिंग कर चुके हैं, लेकिन भजनलाल शर्मा यह समझ नहीं पा रहे हैं। हम उन पर आरोप नहीं लग रहे हैं। अभी तो उनकी सरकार को महज डेढ़ साल ही हुए हैं ऐसे में कैसा आरोप। हम तो उन्हें चेतावनी दे रहे हैं बार-बार उन्हें समझा रहे हैं। पहली बार एक नए नौजवान को पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बनाया गया है , यह कितनी बड़ी बात है। इसे मेंटेन रखें, बार-बार सीएम बदलने से क्या फायदा?
अशोक गहलोत के इस बयान से अब सियासी हल चलें तेज हो गई है। इतना ही नहीं आपातकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जश्न पर भी अशोक गहलोत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा जश्न मना रही है लेकिन जनता यह बात समझ चुकी है 50 साल पहले जो इमरजेंसी को लेकर एक्शन हुआ था, उसका नतीजा कांग्रेस भुगत चुकी है। उसके बाद इंदिरा गांधी की आंधी चली थी और कांग्रेस भारी बहुमत से जीती थी, तब मैं भी सांसद बना था। भाजपा 50 साल बाद भी अब उसे मुद्दे को भुनाने के प्रयास में है, लेकिन इसमें वह सफल नहीं होंगे।
अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। सर्किट हाउस में आम लोगों से मुलाकात के बीच अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने की बात कही। अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं की हिंसा का समर्थन नहीं किया। अशोक गहलोत तीन दिन के जोधपुर के दौरे पर है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!