HomeNewsराजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली...

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

राजस्थान में मानसून हुआ सक्रिय- राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

बुधवार को भी अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई। यहां बीते 24 घंटे में करीब 8 इंच बारिश हुई।

पेड़ के नीचे खड़े युवकों पर बिजली गिरी-

चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई।

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

वहीं, बूंदी के नमाना क्षेत्र की घोड़ा पछाड़ नदी में महिला गिर गई। बहते-बहते वह एक चट्‌टान पकड़कर रुक गई। उसे बचाने भाई कूदा। चट्टान तक पहुंचकर महिला को थाम लिया। लोगों और पुलिस ने रस्सियों से दोनों को डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला।

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

इधर, कोटा बैराज में कुछ युवा तेज बहाव वाले पानी में खतरनाक स्टंट करते दिखे।
अजमेर के मसूदा में 77MM बरसात
अजमेर के मसूदा में 77, विजयनगर में 41, नागौर के कुचामन सिटी में 26, राजसमंद के भीम में 20, पाली के मारवाड़ जंक्शन में 27, बीकानेर के नोखा में 10 और श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 36MM बरसात दर्ज हुई।
राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह एक इंच तक बरसात हुई। रामपुरा डाबरी में 17MM, किशनगढ़-रेनवाल में 10 और पावटा में 22MM बारिश दर्ज हुई।

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

प्रदेश में 1 जून से अब तक (24 जून तक) सामान्य से 135 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
दिन में रही गर्मी, शाम को बारिश
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में बुधवार को दिन में धूप रहने से गर्मी तेज रही। सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्टः- चितौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा…

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.3, बीकानेर में 40 और बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में तेज गर्मी के बाद यहां देर शाम मौसम बदला और घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!