ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। https://news9rajasthan.com/?p=1167&preview=true जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक विकासकुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन धरकरभर’ के तहत रानीवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी धामसीन ग्राम पंचायत के सरपंच को गिरफ्तार किया है।
https://news9rajasthan.com/?p=1167&preview=true थाना अधिकारी दीपसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी वसनाराम (32) को गिरफ्तार किया। वसनाराम जैतपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में धामसीन का सरपंच है।
https://news9rajasthan.com/?p=1167&preview=true मामला 30 मई 2025 का है। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी दोपहर 12 बजे अपने ससुराल से बस स्टैंड पर उतरी थी। इसी दौरान आरोपी वसनाराम ने उसका रास्ता रोका और अश्लील हरकतें की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया।



