HomeNewsरेप के आरोपी शिक्षक की 6 दिन बाद भी गिरफ़्तारी नहींः- 12...

रेप के आरोपी शिक्षक की 6 दिन बाद भी गिरफ़्तारी नहींः- 12 गांवों के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, कलेक्टर से बोले-24 घंटे में करे कार्रवाई…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

https://news9rajasthan.com/?p=1618&preview=true जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी शिक्षक ने रेप किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 12 गांवों के लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे और एसपी के नाम डीएसपी गौतम जैन को ज्ञापन सौंपा।

https://news9rajasthan.com/?p=1618&preview=true ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला सरकारी टीचर पिछले करीब 4 महीने से पीड़िता को खाना बनाने के बहाने घर पर बुला रहा था और इस दौरान उसके साथ दरिंदगी करता था।

https://news9rajasthan.com/?p=1618&preview=true आरोपी 18 जून को पीड़िता के घर पहुंचा और उसके साथ दरिंदगी का प्रयास किया, इस बीच पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी घर से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने रात को बागरा थाने में 18 जून को लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।

https://news9rajasthan.com/?p=1618&preview=true पुलिस ने 19 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी के राजनेताओं से संबंध हैं। वह गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ कर जांच को प्रभावित कर रहा हैं।

https://news9rajasthan.com/?p=1618&preview=true मंगलवार को पीड़ित परिवार सहित 12 गांवों के मेघवाल समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने के नारे लगाए। कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी टीचर को 24 घंटों में गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अगर 24 घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती हैं। तो 26 जून को परिजन फिर धरने पर बैठेंगे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!