प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- लहरीराम माली ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, जालोर के पद पर विधिवत कार्यग्रहण किया । लहरीराम माली इससे पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सायला में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं एवं सीबीईओ (मुख्यालय) का अतिरिक्त कार्यभार भी सफलता पूर्वक संभाला। शिक्षा विभाग में अपने लंबे अनुभव और कुशल प्रशासनिक क्षमताओं के लिए लहरीराम माली को जाना जाता है। उनकी सेवाएं सदैव अनुशासन, समय की पाबंदी और नियमानुसार कार्य निष्पादन की मिसाल रही हैं।
उनके कार्य के प्रति समर्पण और प्रशासनिक सूझबूझ से न केवल विद्यालय को उनके नेतृत्व में काफी लाभ हुआ। बल्कि विभागीय कार्यों में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला। उनकी नई नियुक्ति से शिक्षा विभाग, विशेष रूप से माध्यमिक शिक्षा शाखा को उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा। विभागीय कर्मचारियों में उनके साथ कार्य करने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।



