जालोर। जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाली जल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता संबंधित गतिविधियों के संबंध में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने कहा कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर तक जल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों की जनसहभागिता सुनिश्चित की जावें।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उपवन संरक्षण जयदेव सिंह चारण सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे



