प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास के अंतिम दिन पर मंदिरो में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके कारण मंदिरो में दिनभर मेले सा माहौल नजर आया।
शिव मंदिरों में अंतिम दिन पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसके बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सायला के ब्रह्मपुरी स्थित बटेश्वर महादेव मंदिर में अंतिम सोमवार पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं शास्त्री गणपत लाल दवे, शास्त्री बालकृष्ण दवे, पंडित हरीश दवे, पंडित ललित दवे, पंडित विकास दवे, पंडित कैलाश दवे, पंडित प्रकाश दवे, पंडित मितेश दवे, प्रियंक दवे, ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक सहित पूजा अर्चना कर आरती की गई।
साथ ही क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओ ने महादेव को अनेक मिष्ठानौ का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की । सायला क्षेत्र में दुदेश्वर महादेव मंदिर, निंबोरानाथ महादेव मंदिर, लहर भारती कुटिया, दुदेशवर महादेव बगेची सहित विभिन्न मंदिरों में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार, पूजा अर्चना कर आरती की गई।



