प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिरो में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।जिसके कारण मंदिरो में दिनभर मेले सा माहौल नजर आया। शिव मंदिरों में अंतिम सोमवार पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।जिसके बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सायला के निंबोरानाथ महादेव मंदिर, दुदेश्वर महादेव मंदिर,लहर भारती कुटिया, दुदेशवर बगेची सहित विभिन्न मंदिरों में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया।
सायला के निकट दुदेश्वर महादेव मठ वालेरा में स्थित मंदिर में प्रात:महंत पारस भारती के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक सहित पूजा अर्चना कर आरती की गई।

साथ ही क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओ ने मंदिर व ब्रह्मलीन सूजा भारती महाराज की समाधि पर प्रसादी का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।मठ में स्थानीय भजन कलाकारों ने शिव पार्वती सहित धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर लाभार्थी परिवार की ओर से प्रसादी का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में भाग लेकर ग्रहण की।
मठ के बाहर सजी हाट बाजार से महिलाओ ने घरेलू सामान व किसानों ने कृषि के औजार की खरीददारी की।



