HomeNewsसंविधान बचाओ अभियान के तहत डेडवा में कांग्रेस की बैठक का आयोजन,...

संविधान बचाओ अभियान के तहत डेडवा में कांग्रेस की बैठक का आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाये संविधान उल्लंघन के आरोप

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। संविधान बचाओ अभियान के तहत सांचौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डेडवा स्टेशन पर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अभियान प्रभारी पदमाराम मेघवाल और पूर्व विधायक चौहटन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने इस रैली का नेतृत्व किया।
यह अभियान राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेश पर राज्यभर में चलाया जा रहा है। सांचौर में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए पदमाराम मेघवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संवैधानिक मूल्यों का लगातार उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 243 यू, अनुच्छेद 243 ई, पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 17 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 7 के प्रावधानों के बावजूद नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं।
मेघवाल ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने राज्य सरकार पर कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और विकास कार्यों को बंद करने का आरोप लगाया।
बिश्नोई ने कहा कि सांचौर क्षेत्र में कांग्रेस शासनकाल के सैकड़ों जनकल्याणकारी कार्यों को भाजपा सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि नए जिलों के गठन को भी निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नगर निकायों और पंचायत चुनावों को परिसीमन के नाम पर अनावश्यक रूप से टाल रही है। वार्डों एवं पंचायतों का गठन मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जिसका कांग्रेसजन विरोध करते हैं।
इस रैली में चितलवाना राव मोहन सिंह, हिन्दू सिंह दुठवा, मेवाराम देवासी, सेधाराम मेघवाल, थानाराम मेघवाल सहित कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!