HomeNewsसांचौर जिला बनाने की मांग को लेकर धरना 144 दिन से जारी,...

सांचौर जिला बनाने की मांग को लेकर धरना 144 दिन से जारी, प्रदर्शनकारी बोले- जालोर मुख्यालय से 145 किलोमीटर दूर है सांचौर, राज्य सरकार ने बिना ठोस कारण निरस्त किया

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर, News 9 Rajasthan 

https://news9rajasthan.com/?p=469&preview=true सांचौर को पुनः जिला घोषित करने की मांग को लेकर सांचौर जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 143वें दिन भी जारी है। पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व और संयोजक अधिवक्ता भीमाराम चौधरी की अध्यक्षता में एडीएम कार्यालय के बाहर धरना आयोजित किया गया।

https://news9rajasthan.com/?p=469&preview=true नगरपालिका सांचौर के वार्ड 19 और 20 के नागरिकों ने भी धरने में शामिल होकर समर्थन दिया। संघर्ष समिति ने एडीएम दौलतराम चौधरी को मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति का कहना है कि सांचौर, जालोर से 145 किलोमीटर और अंतिम गांव आकोड़िया रणखार से करीब 250 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय की दूरी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

https://news9rajasthan.com/?p=469&preview=true धरने में रामावतार मांजू, केसाराम मेहरा, विशाल शर्मा और मुकेश देवासी समेत कई वक्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने तय मापदंडों पर सांचौर को जिला बनाया था। वर्तमान सरकार ने बिना कोई ठोस कारण बताए इसे निरस्त कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यदि सांचौर जिला निरस्त करने योग्य था, तो एडीएम कार्यालय को दोबारा क्यों खोला गया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक सांचौर को फिर से जिला नहीं बनाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में विजय प्रजापत, केसाराम भील, प्रकाश देवासी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!