सांचौर जिला बहाली को लेकर धरना-प्रदर्शन जारीः- बी. ढाणी के ग्रामीणों ने एडीएम को दिया ज्ञापन…
सांचौर जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को जिला बहाली की मांग को लेकर धरना जारी रहा। पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व और समिति अध्यक्ष एडवोकेट भीमाराम चौधरी की अध्यक्षता में यह धरना चल रहा है।
https://news9rajasthan.com/?p=745&preview=true शहर के बी ढाणी के लोगों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम सांचौर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कांग्रेस सरकार ने निर्धारित मापदंड पूरा होने पर सांचौर को जिला घोषित किया था। मगर भाजपा सरकार ने इसे निरस्त कर दिया।
https://news9rajasthan.com/?p=745&preview=true सांचौर की जालोर से दूरी 145 किलोमीटर है। सांचौर के अंतिम गांव आकोड़िंया रणखार की दूरी जालोर से 250 किलोमीटर है। इस कारण अंतिम छोर के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
https://news9rajasthan.com/?p=745&preview=true पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि सांचौर जिले को रद्द करना स्थानीय जनता के साथ अन्याय है। समिति ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
https://news9rajasthan.com/?p=745&preview=true केशाराम मेहरा, अधिवक्ता भीमाराम चौधरी और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सांचौर की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सही मापदंड वाले सांचौर जिले को किस आधार पर निरस्त किया गया।
https://news9rajasthan.com/?p=745&preview=true धरने में गणपतलाल सारण, ओम प्रकाश सारण, पांचाराम सारण, पार्षद दिलीप खोरवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



