HomeNewsसांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई...

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

Date:

Related stories

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

खाकी के संग-राखी के रंग” : एबीवीपी सायला ने पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने सांचौर पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन की अधिसूचना जारी की है। इस निर्णय के बाद सांचौर पंचायत समिति में अब कुल 46 ग्राम पंचायतें होंगी, जिनमें 14 नई ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। इस प्रक्रिया से पहले, जिला कलेक्टरों को प्रस्ताव तैयार करने, सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रसारित करने और एक माह के भीतर आपत्तियां आमंत्रित कर उन पर सुनवाई करने का अधिकार दिया गया था।

इस पूरी प्रक्रिया के बाद, राज्य सरकार ने सांचौर पंचायत समिति से संबंधित प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी। नई अधिसूचना के अनुसार, सांचौर पंचायत समिति क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करते हुए 14 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं।

ये ग्राम पंचायत बनी नई-

जासूसन- जाजूसन, लाछड़ी, पटेल नगर

बड़सम- बड़सम

छोटी विरोल- छोटी विरोल

सिद्धेश्वर- कमालपुरा, सिद्धेश्वर

झेरोल- झेरोल, लियादरा

डेडवा- डेडवा, डेडवा खुर्द

डडूसन- डडूसन, शिवनगर

छजारा- छजारा, प्रहलाद नगर, आशापुरा

बापूनगर- बापूनगर, कैलाश नगर, गंगासरा

लालपुर- लालपुर, धुड़वा

वांक- वांक, भुवाणा

वोढा- वोढा, हनुवन्त नगर

राजेश्वरपुरा- राजेश्वरपुरा, जम्भेश्वरपुरा, लालनगर, रुगनाथ पुरा

मालियों का गोलियां- विष्णु गढ़, कोला रेबारियों की ढाणी, मालियों का गोलियां, श्री जम्भेश्वर नगर, भगवान जी की ढाणी

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!