ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध नशाखोरी के खिलाफ अभियान के तहत “ऑपरेशन नशाविहिन” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन पर सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय जाब्ता द्वारा सरहद वासन चौहान मे पुरुषोत्तम पुत्र हरीराम जाति पुरोहित निवासी वासण चौहान के बहिन की शादी में आये हुए मेहमानों को अफीम गालकर मनुहार करने की सूचना मिली।
इस पर सांचौर पुलिस पुरुषोत्तम के घर पहुंचकर शादी के प्रोग्राम में आये बंधाणी लोगों को अफीम की मनुहार कर रहे अजमलराम पुत्र पनाराम जाति पुरोहित निवासी वासण चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम का दुध छानने का एक सफेद कपड़ा व अफीम दूध गालने मे प्रयुक्त होने वाली सामग्री (एक छोटा भगोला, एक स्टील का जग, एक लौटा व पांच स्टील की छोटी कटौरी) को जब्त कर आरोपी अजमलराम पुत्र पनाराम जाति पुरोहित निवासी वासण चौहान, पुरुषोत्तम पुत्र हरिराम पुरोहित निवासी वासण चौहान एवम् डायाराम पुत्र नानजीराम जाति पुरोहित निवासी वासण चौहान को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/27, 28, 29 में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में देवेंद्र सिंह थानाधिकारी, मोहनलाल हेड कांस्टेबल, जादाराम हेड कांस्टेबल, गोगाराम कांस्टेबल, बजरंग लाल कांस्टेबल, विमलसिंह कांस्टेबल और शिवकरण चालक कांस्टेबल मौजूद रहे।
सांचौर पुलिस की “ऑपरेशन नशा विहिन के तहत अवैध मादक पदार्थों की मनुहार करने वाली के खिलाफ कार्रवाई, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…
Date:



