ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर।
जोधपुर आईजी रेंज विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलायें जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सपोलिया” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू, सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ और थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के निकट सुपरविजन में देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अमृतलाल मय टीम द्वारा सांचौर थाने के आगे नाकाबंदी करते हुए बाड़मेर की तरफ से आ रही गोरसिया बस को रुकवाया जाकर बस की तलाशी लेने पर बस मे 17.375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त जब्त कर परिवहन में प्रयुक्त गोरसिया बस को जब्त करते हुए आरोपी चालक डालुराम पुत्र जोराराम जाति जाट निवासी फगलू का तला पुलिस थाना धनाऊ जिला बाड़मेर और परिचालक भगाराम पुत्र हनुमानाराम जाति जाट निवासी दुधु पुलिस थाना धोरिमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।



