HomeNewsसांचौर पुलिस ने “ऑपरेशन भौकाल” एवम् “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत तीन कार्यवाही...

सांचौर पुलिस ने “ऑपरेशन भौकाल” एवम् “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत तीन कार्यवाही को दिया अंजाम, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की सांचौर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में तीन अलग-अलग कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया। क्षेत्र में बढती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर पूर्ण रोकथाम के लिए सांचौर पुलिस लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
सांचौर पुलिस ने एक ही रात में अवैध अंग्रेज़ी शराब, अवैध डोडा-पोस्त और एक चोरी की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को जब्त किया।

”ऑपरेशन भौकाल एवम् “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत कार्रवाई-

जोधपुर रेंज में चलाये जा रहे “ऑपरेशन भौकाल” ओर “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी के नेतृत्व मे गठित अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सांचौर पुलिस की पहली कार्रवाई-

सांचौर पुलिस द्वारा पहली कार्रवाई को दिनांक 01.07.2025 की रात्रि में अमृतलाल एसआई मय जाब्ता द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार बी ढाणी सांचौर में आये हुए हजारीराम पुत्र धीमाराम जाति बिश्नोई निवासी बी ढाणी सांचौर के रहवासी मकान के पास खेत में दबिश देकर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी नम्बर जीजे 27 टीटी 3858 में भरे हुए अंग्रेज़ी शराब के कुल 80 कार्टून शराब पंजाब निर्मित जब्त कर अज्ञात मुलज़िम के विरुध्द प्रकरण संख्या 321 दिनांक 01.07.2025 धारा 19/54, 14/57 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।

बरामदशुदा शराब का विवरण-

पुलिस द्वारा बरामद पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब मे मैजिक मूवमेंट ग्रीन वोडका के 75 कार्टून और एमसी डोवाल्स नम्बर- वन ऑरिजनल व्हिस्की के 05 कार्टून जब्त किये।

पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-

अमृतलाल एसआई, मांगीलाल कांस्टेबल, दिनेश कुमार कांस्टेबल, दिनेश कुमार कांस्टेबल मौजूद रहे।

सांचौर पुलिस की दूसरी कार्रवाई-

सांचौर पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई 01.07.2025 रात्रि में देवेंद्र सिंह थानाधिकारी मय टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार बी ढाणी सांचौर मे आरोपी श्रीराम पुत्र कालुराम जाति बिश्नोई उम्र 35 साल निवासी बी ढाणी पुलिस थाना सांचौर, कल्पेश पुत्र मनोहरलाल जाति बिश्नोई निवासी बी ढाणी पुलिस थाना सांचौर, महेश बिश्नोई पुत्र रामकिशन जाति बिश्नोई निवासी बी ढाणी सांचौर के कब्जे से 17.380 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त व अवैध मादक पदार्थ मे प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ-46-SE-2658 और RJ-46-SL-3292 को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 322 दिनांक 01.07.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस अधिनियम में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्रवाई में ये रहे मौजूद-

उपरोक्त पुलिस कार्रवाई मे देवेंद्र सिंह कच्छवाह, थानाधिकारी, जेठाराम सहायक उपनिरीक्षक, जादाराम हैड कांस्टेबल, गोगाराम कांस्टेबल, प्रकाश बुरड़क कांस्टेबल, सेवाराम कांस्टेबल, श्रीमति रुखमण महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।

सांचौर पुलिस की तीसरी कार्रवाई-

सांचौर पुलिस द्वारा तीसरी कार्रवाई दिनांक 01.07.2025 की रात्रि मे अमृतलाल एसआई मय टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त जानकारी अनुसार बी ढाणी सांचौर में आये हुए हजारीराम पुत्र धीमाराम जाति बिश्नोई निवासी बी ढाणी सांचौर के रहवासी ढाणी के पास खेत में दबिश देकर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या GJ27TT3858 में भरे हुए अंग्रेज़ी शराब के कुल 80 कार्टून पंजाब निर्मित अवैध शराब की जब्ती के दौरान मौके पर खड़ी संदिग्ध अवस्था मे इनोवा क्रिस्टा जिस पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर जीजे 01 RW 8183 इंजन नम्बर ENG2GDA054111 व चैसिस नम्बर MBJGBBEM802012400 को किसी व्यक्ति द्वारा अपराध में संलिप्तता होने एवम् कही से चोरी कर लाने का संदेह होने पर उक्त इनोवा कार को बीएनएस की धारा 106 के तहत जब्त की गयी।

पुलिस कार्रवाई मे ये रहे शामिल-

उपरोक्त पुलिस कार्रवाई में अमृतलाल एसआई, मांगीलाल कांस्टेबल, दिनेश कुमार कांस्टेबल और दिनेश कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!