ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की सांचौर पुलिस द्वारा जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर संभाग में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सपोलिया” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और कांबले शरण गोपीनाथ सहायक पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी सांचौर के निकट सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारीं देवेन्द्र सिंह कच्छवाह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सांचौर शहर में एलआईसी (LIC) चौराया से आ रही एक काले रंग की क्रेटा कार जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी।
सांचौर चार रास्ते पर गाड़ी के पहुंचने पर मुख्य चार रास्ता पर ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी जगदीश प्रसाद ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाय रानीवाड़ा की और मोड़ दिया।
इस दौरान यातायात पुलिस कर्मी ने क्रेटा कार को रुकवाने की कोशिश की लेकिन कार चालक ने ड्राइवर साइड का थोड़ा कांच खोला, जैसे ही यातायात कर्मी गाड़ी मे हाथ डालने का प्रयास किया तो इस दौरान यातायात पुलिस कर्मी के हाथ में चोट आई और कार चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगाया इस दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार शंभुलाल पुत्र लाखाराम गुर्जर निवासी माखुपुरा सांचौर को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार शंभुलाल स्कूटी सहित नीचे गिर गया, जिससे उससे भी चोट आई।
सांचौर पुलिस द्वारा प्रार्थी यातायात पुलिसकर्मी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 316 दिनांक 26.06.2025 बीएनएस की धारा 121(1), 132,281, 125,125(क) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य चार रास्ता पर दशहत फैलाने एवम् राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर 24 घंटों के अन्दर ही आरोपी रमेश पुत्र भीखाराम बिश्नोई उम्र 21 साल निवासी भाखरीवाला पुलिस थाना रोहिट जिला पाली को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान शुर किया गया।
उपरोक्त पुलिस कार्रवाई में नैनाराम सहायक उपनिरीक्षक, पारसाराम हैड कांस्टेबल, मांगाराम कांस्टेबल, एवम् दिनेश कुमार कांस्टेबल मौजूद रहे।
साथ ही आरोपी को पकड़ने में मांगाराम कांस्टेबल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सांचौर मुख्य चार रास्ता पर क्रेटा गाड़ी से दशहत फैलाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, काले रंग की काले फिल्म लगी गाड़ी से बदमाश ने फैलायी थी दशहत…
Date:



